जिंदल स्टील का चौथी तिमाही का मुनाफा 30 प्रतिशत घटा
मुंबई । वित्त वर्ष 2023-24 में जिंदल स्टील का मुनाफा 2,693.48 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,083.83 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय पिछले वित्त वर्ष के 35,823.32 करोड़ रुपये से अधिक यानी 38,731.59 करोड़ रुपये रही। जिंदल स्टेनलेस का मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का मुनाफा 30 प्रतिशत घटकर 500.65 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 716.29 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय भी घटकर 9,509 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 9,803.01 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का खर्च एक साल पहले के 8,885.45 करोड़ रुपये के मुकाबले 8,805.55 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर दो रुपये के अंतिम लाभांश की भी सिफारिश की। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का मुनाफा 2,693.48 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,083.83 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय पिछले वित्त वर्ष के 35,823.32 करोड़ रुपये से अधिक 38,731.59 करोड़ रुपये रही।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान