ऋषभ पंत ने सिडनी टेस्ट में दर्द सहकर खेली 40 रन की पारी
Rishabh Pant: सिडनी टेस्ट में ऋषभ पंत को दूसरे सेशन के खेल में बल्लेबाजी के दौरान उन्हें कई बार चोट लगी. चोट ऐसी भी रही कि मैदान पर फीजियो तक को आना पड़ा. लेकिन, पंत ने टीम इंडिया को संकट में नहीं छोड़ा. चोट के बावजूद भी उन्होंने मैदान पर डटे रहने का फैसला किया. पंत ने दिलेरी दिखाते हुए अपनी बल्लेबाजी की नुमाइश जारी रखी. सिडनी टेस्ट में ऋषभ पंत को मिचेल स्टार्क की गेंदों पर चोट का सामना करना पड़ा.
शरीर पर खाई चोट, पर पंत का हौंसला नहीं टूटा
सिडनी टेस्ट के दौरान पंत ने चोट कभी अपने हाथों पर खाई तो कभी अपने हेलमेट पर. चोट इतनी तेज लगी थी हाथों में खून के थक्के भी जम गए. लेकिन किसी भी सूरत में उनका हौसला नहीं डोला. हो सकता है कि इनिंग की शुरुआत में उनके खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की वो रणनीति भी रही हो, जो कि बुरी तरह से विफल रही. क्योंकि उससे पंत को विकेट पर जमने का और जज्बा मिला. जिसका असर उनकी बल्लेबाजी में भी देखने को मिला.
छक्का ऐसा कि रोमांच से भर उठा स्टेडियम
चोट खाने के बावजूद सिडनी टेस्ट में ऋषभ पंत ने भारतीय पारी का पहला छक्का लगाया, जो कि साल 2025 में भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला छक्का भी रहा. पंत ने ये सिक्स ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर रहे खिलाड़ी ब्यू वेब्स्टर की गेंद पर लगाया. उस छक्के के लगने के बाद गेंद को लाने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल करना पड़ गया, जिसे देख दर्शकों का रोमांच और बढ़ गया.
ऋषभ पंत ने खेली 40 रन की पारी
ऋषभ पंत ने सिडनी टेस्ट में भारतीय पारी का पहला सिक्स तो जड़ा. 5वें विकेट के लिए जडेजा के साथ 50 के करीब रन की साझेदारी भी की. मगर अपने स्कोर को बड़ा नहीं बना सके. पंत 98 गेंदों का सामना कर सिर्फ 40 रन ही बना सके, जिसमें 1 छक्के के अलावा 3 चौके शामिल रहे.
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स