फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी
भोपाल: मध्य प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। इसके चलते अगले 48 घंटों के दौरान एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। हवाओं की दिशा बदलने से मध्य प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। हालांकि कई जिलों में बादल भी छाने लगे हैं। प्रदेश के 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर-रीवा संभाग के जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से हवाओं का रुख फिर उत्तर की ओर हो गया है। 7 जनवरी से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आ सकती है। रविवार को ज्यादातर जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 7 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
कोहरे की चपेट में ग्वालियर-चंबल
प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के जिलों में घना कोहरा छाया रहा। सिंगरौली, सीधी, सतना, रीवा, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, मऊगंज और पन्ना में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, वहीं छतरपुर, मैहर और श्योपुरकलां में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा।
कहां कितना तापमान?
मंडला में शीतलहर का असर देखने को मिला। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले पांच शहरों में मंडला शहर की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा कल्याणपुर (शहडोल) में 4.4 डिग्री, हिल स्टेशन पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 4.6 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट) में 6.3 डिग्री और उमरिया में 6.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद