ट्रेनें हो रही है लेट...कोहरा बना बड़ा कारण, यात्री हो रहे परेशान
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इन दिनों पड़ रही शीतलहर के कारण यात्री ट्रेनों की गति प्रभावित हुई है, जिसके कारण कुछ ट्रेनें एक से दो घंटे देरी से चल रही हैं और कुछ ट्रेनों को देरी से भेजा जा रहा है. जिसके कारण ट्रेनें 15 से 20 घंटे देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं. साथ ही रविवार को आने वाली उत्कल एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस के सोमवार सुबह तक पहुंचने की संभावना है. ऐसे में इन दिनों यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
दूर-दराज के इलाकों से आने वाले यात्री हो रहे परेशान
जनवरी की शुरुआत के बाद लगातार ठंड बढ़ती जा रही है, ठंड के साथ-साथ उत्तर भारत में कोहरा भी पड़ने लगा है, जिसके कारण उत्तर भारत से आने वाली लगभग सभी ट्रेनें 12 से 18 घंटे देरी से चल रही हैं. जिसके कारण यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में पिछले दो-तीन दिनों से योगनगरी ऋषिकेश से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस लगभग हर दिन देरी से चल रही है.
जिसके कारण इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को घंटों स्टेशन में बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है. योगनगरी ऋषिकेश से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस को रविवार को सुबह 11.10 बजे तक पहुंचना था, लेकिन कोहरे व अन्य कारणों से यह ट्रेन सोमवार सुबह 6 बजे तक पहुंचने की बात कही जा रही है।
सोमवार सुबह तक पहुंचेगी यह ट्रेन
ऐसे में 17 घंटे देरी से चलने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही निजामुद्दीन से चलने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस को भी रविवार शाम करीब 7 बजे तक पहुंचना था, लेकिन देरी से संचालन के कारण यह ट्रेन भी सोमवार सुबह तक पहुंचने की बात कही जा रही है।
इसके साथ ही रविवार को हावड़ा से आने वाली अधिकांश ट्रेनें कई घंटे देरी से पहुंची। हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस का रायगढ़ पहुंचने का समय सुबह 9 बजे है, लेकिन यह ट्रेन दोपहर करीब 1.30 बजे पहुंची। इसी तरह हावड़ा से आने वाली समरसता एक्सप्रेस का रायगढ़ पहुंचने का समय सुबह 7.19 बजे है, लेकिन यह ट्रेन रविवार को दोपहर करीब 3.45 बजे पहुंची। इसके साथ ही शालीमार-भुंज एक्सप्रेस का आगमन समय सुबह 4.57 बजे है, लेकिन यह शाम करीब 7.44 बजे पहुंची। इसके साथ ही पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का आगमन समय दोपहर 12 बजे है, लेकिन यह दोपहर करीब 3.11 बजे है। इसके साथ ही योगनगरी ऋषिकेश-पुरी का रायगढ़ आगमन समय सुबह 11.20 बजे है, लेकिन यह ट्रेन सोमवार को सुबह करीब 6 बजे आने की संभावना है। इसके साथ ही रविवार शाम को आने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस भी सोमवार सुबह आएगी।
यात्री हो रहे परेशान
रायगढ़ और जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग हमेशा जीविकोपार्जन के लिए दिल्ली जाते रहते हैं, जिनके लिए उत्कल एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस काफी सुविधाजनक है। ऐसे में गोंडवाना एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्री रविवार शाम को स्टेशन पहुंचे, लेकिन जब शाम तक गोंडवाना एक्सप्रेस नहीं पहुंची, तो उनकी परेशानी बढ़ गई। ऐसे में यात्रियों ने कहा कि अब वे पूरी रात स्टेशन पर बैठे रहेंगे और सोमवार सुबह तक का इंतजार भी करना पड़ेगा जब ट्रेन यहां से चलेगी। ऐसे में उनके लिए कड़ाके की ठंड में रात गुजारना मुश्किल हो रहा है। वहीं यात्रियों का कहना है कि ठंड के समय में महिलाओं और बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। साथ ही उनका घर दूर होने के कारण वे वापस घर भी नहीं जा सकते, इसलिए उनके पास इंतजार के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद