युवाओं का बीता साल नई नौकरियों के इंतज़ार में, अभी भी नहीं मिली एजेंसी-छत्तीसगढ़ व्यापम
रायपुर: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2024 इंतजार में गुजर गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापमं से भर्ती नहीं निकली है। मत्स्य निरीक्षक के 70 पदों के लिए जनवरी-फरवरी में भर्ती निकाली गई थी, वह भी अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। व्यापमं को तकनीकी सहायता देने वाली कंपनी से अभी तक अनुबंध नहीं हो पाया है। व्यापमं को तकनीकी सहायता देने वाली एजेंसी छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी चिप्स से अनुबंध खत्म हो गया है। इसके चलते जिन भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी हो चुके हैं या परीक्षा हो चुकी है, वह भर्ती भी पूरी नहीं हो पाई है। नई एजेंसी की तलाश की जा रही है। व्यापमं से आखिरी परीक्षा 6 अक्टूबर को प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। आमतौर पर हर साल व्यापमं से एक दर्जन भर्तियां निकलती हैं। इस बार युवाओं को नई भर्ती के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
आचार संहिता लगने से हुई देरी
व्यापमं अधिकारियों के अनुसार देश में आम चुनाव के कारण आचार संहिता लगी हुई थी, जिसके बाद कई प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गईं। इसके कारण नई भर्तियां जारी करने का समय नहीं मिला। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का कहना है कि व्यापमं द्वारा हर साल करीब एक दर्जन भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाती थीं।
इस बार पूरा साल इंतजार में ही निकल गया। भर्ती के इंतजार में कई युवा आयु सीमा पार कर गए। यह भी पता नहीं कि नई भर्ती कब जारी होगी। चिप्स के साथ अनुबंध अचानक खत्म नहीं हुआ होगा। अधिकारियों को इसकी जानकारी पहले से रही होगी। अगर ऐसा था तो पहले से तैयारी क्यों नहीं की गई, ताकि चिप्स हटने के बाद दूसरी एजेंसी आ जाए। ताकि परीक्षाएं और परिणाम समय पर जारी हो सकें।
पंचायत में आबकारी आरक्षक,एडीईओ की भर्ती का प्रस्ताव
व्यापमं को आबकारी आरक्षक, पंचायत विभाग से सहायक विकास विस्तार अधिकारी एडीईओ और सब इंजीनियर की भर्ती का प्रस्ताव मिला है। इसके अलावा सहायक ग्रेड-3 की भर्ती भी प्रस्तावित है। ये सभी भर्तियां 2025 में ही आएंगी।
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए
शराब के नशे में चालक का हाई वोल्टेज ड्रामा, कोरबा में मचा हड़कंप
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिकी हमले से 5 ईरानी मारे गए—दावा