दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी की
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस सूची के मुताबिक दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष और 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं। फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, हालांकि चुनाव फरवरी 2025 में होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले, 4 जनवरी को आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट से मुलाकात की थी और आरोप लगाया था कि कुछ मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। वहीं नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि सांसद संजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है।
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा