डल्लेवाल की हालत गंभीर, किसान नेताओं ने केंद्र को चेताया- हालात हो सकते हैं बेकाबू
चंडीगढ़। पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनकी हालत इस कदर नाजुक है कि अब वो सही से बोल भी नहीं पा रहे हैं। इस पर किसानों में नाराजगी है और केंद्र सरकार को उन्होंने चेताया है कि यदि डल्लेवाल को कुच्छ होता है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। गौरतलब है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की अन्य मांगों को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 26 नवंबर 2024 से आमरण अनशन पर बैठे हैं। हालत इस कदर नाजुक हो चलें हैं कि डल्लेवाल अब बोलने की स्थिति में भी नहीं हैं। उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है, और उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर डल्लेवाल के साथ कोई अनहोनी हुई, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। दरअसल डल्लेवाल का बुधवार को अनशन का 44वां दिन रहा। उनकी सेहत लगातार खराब हो रही है और वो मेडिकल सहायता लेने से भी इनकार कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर गिर चुका है और उन्हें बिस्तर पर उल्टियां हो रही हैं। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर और चिंताजनक बताया है।
केंद्र सरकार पर पड़ेगा धब्बा
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता अभिमन्यु कोहाड़ का कहना है, कि अगर डल्लेवाल के साथ कुछ हुआ, तो केंद्र सरकार हालात संभाल नहीं पाएगी। यह सरकार के कार्यकाल पर ऐसा धब्बा होगा जो कभी मिट नहीं सकेगा। उन्होंने केंद्र को किसानों की मांगों को तुरंत हल करने की अपील की। किसानों ने केंद्र सरकार के रवैये की तुलना ब्रिटिश शासन से की है। कोहाड़ ने कहा, कि इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि कोई आमरण अनशन पर हो और सरकार उसकी मांगों पर ध्यान न दे।
केंद्र के खिलाफ विरोध तेज करने की तैयारी
किसानों ने 10 जनवरी को देशभर में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला जलाने का ऐलान किया है। कोहाड़ ने कहा, डल्लेवाल देश के किसानों के भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र को यह समझना चाहिए कि उनकी मांगें सिर्फ किसानों के हित में नहीं, बल्कि देश के कृषि क्षेत्र के लिए भी जरूरी हैं।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक