टीवी एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी और पति शिवेंद्र ओम साईनियोल ने बेटी का किया स्वागत
'कुंडली भाग्य' में शर्लिन खुराना का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी मां बन गई हैं। उनके घर-आंगन में किलकारियां गूंज गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। पति और एक्टर शिवेंद्र ओम साईनियोल के साथ उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कपल ने इस बात की जानकारी सोशल मीजिया पर फैंस को अनोखे अंदाज में दी है। रूही चतुर्वेदी और शिवेंद्र ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। बताया कि उन्हें बेटी हुई है और वह 9 जनवरी 2025 को मां बनी हैं। कैप्शन में रेड हार्ट के साथ लिखा, 'हमारी बेटी यहां है।' इसके बाद मानसी श्रीवास्तव, शीजान खान, डेजी शाह, सहबान आजमी, स्वाति कपूर, अंजलि आनंद, राहुल शर्मा जैसे तमाम सेलेब्स ने बधाई दी है और बेटी पर प्यार लुटाया है।
रूही चतुर्वेदी का बेबी शावर
रूही और उनके पति ने स्वीमिंग पूल के किनारे स्लो-मोशन में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और बताया था। और ऐसा उन्होंने एक्टर के बर्थडे के दिन किया था। इसके अलावा, उन्होंने 2 जनवरी को ही बेबी शावर रखा था, जहां वह दोनों सफेद रंग के लिबास में नजर आ रहे थे।
रूही चतुर्वेदी की शादी
रूही चतुर्वेदी और शिवेंद्र ओम साईंयोल ने 2 दिसंबर, 2019 को दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए थे। और अब शादी के 5 साल बाद कपल पेरेंट्स बने हैं। उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। बता दें कि रूही की को-एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने भी पिछले साल 29 नवंबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। जिसकी जानकारी फैंस को दी थी।
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
पुलिस कार्रवाई के खिलाफ संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह से सार्वजनिक माफी की मांग
खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप, रजिस्टर ने खोली हकीकत
यूट्यूबर अनुराग डोभाल का बड़ा दावा, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप; कथित सबूत भी दिखाए
पहली जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण की जमकर सराहना, बताया सफलता का राज
लेन-देन के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की मौत
बीजेपी का चुनावी अभियान तेज, सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल करेंगे बड़ा रोड शो
बाबर आजम की वापसी फीकी, कैरेबियाई गेंदबाजों ने पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए
Meesho Stock में तेजी की उम्मीद, बुल केस में 81% तक रिटर्न का दावा; जानें पूरी रिपोर्ट