'चार बच्चे पैदा करो' एक लाख रुपये का इनाम पाओ, मंत्री जी के बयान से मची राजनीतिक हल
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में सनाढ्य ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश सरकार के परशुराम कल्याण बोर्ड के परिचय सम्मेलन में मध्य प्रदेश सरकार के परिचय सम्मेलन के अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया ने दंपत्तियों के लिए ऐसा बयान जारी किया कि प्रदेश में हंगामा शुरू हो गया है. दरअसल, इंदौर में चल रहे सनाढ्य ब्राह्मण सभा के परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर विष्णु राजोरिया ने कहा, "अब ब्राह्मण समाज के जिन दंपत्तियों के 4 बच्चे होंगे, उन्हें उनके मंडल की ओर से एक लाख रुपए की राशि भेंट की जाएगी."
दंपत्ति को एक लाख रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा
राज्य सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त राजोरिया ने कहा कि अब बुजुर्गों से कोई खास अपेक्षा नहीं रह गई है. समाज की जिम्मेदारी युवाओं पर है. इसलिए ब्राह्मण समाज के युवक-युवतियों से मेरा विशेष अनुरोध है कि वे देश के भविष्य के निर्धारक हैं, उन्हें एक या दो बच्चे पैदा करने की बजाय कम से कम 4 बच्चे पैदा करने चाहिए. ऐसा करने वाले सनाढ्य ब्राह्मण समाज के दंपत्तियों को बोर्ड की ओर से एक लाख रुपए की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
आगे उन्होंने कहा, अब जो भी दंपत्ति विवाह करें, उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें 4 बच्चे अवश्य पैदा करने हैं, अन्यथा गैर हिंदू लोग देश पर कब्जा कर लेंगे। हमें राष्ट्र, समाज और धर्म की रक्षा और समृद्धि के लिए यह संकल्प लेना होगा। हमारे पूर्वजों ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए बहुत त्याग किया है, हमें भी उनकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सनातन धर्म की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे, यही समय की मांग है।
बयान से बढ़ी राजनीतिक गरमी
राजोरिया ने कहा कि बुजुर्गों को नहीं बल्कि युवाओं को आगे आना चाहिए। जो युवा कहते हैं कि शिक्षा महंगी है या महंगाई बढ़ रही है, उनसे मैं इतना ही कहूंगा कि हम थोड़ी कटौती करके गुजारा कर लेंगे, लेकिन किसी और को अपने देश पर हावी नहीं होने देंगे। सिर्फ चार बच्चे ही होंगे। राजोरिया के इस बयान से राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है, क्योंकि एक तरफ जनसंख्या नियंत्रण पर काम हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार के राजोरिया जनसंख्या बढ़ाने की बात कर रहे हैं।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल