मुख्यमंत्री डॉ. यादव विदिशा में बुधवार को करेंगे 177.53 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को विदिशा में 124.01 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 53.62 करोड़ रूपये की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में पीएम जनमन योजना के 3 हजार 183 और आवास प्लस योजना के 749 कुल 3 हजार 932 हितग्राहियों को आवास योजना में गृह प्रवेश कराया जायेगा। विदिशा में विभिन्न हितग्राहीमूलक योजना से लाभान्वित होकर लखपति बनी 44 हजार 981 लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे। पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।
विदिशा में कृषि आधारभूत संरचना निधि योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य एवं उद्यम उन्नयन योजना, मध्यप्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन योजना, बकरी पालन, डेयरी व्यवसाय सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये जायेंगे। आवास योजना में 11 हजार 716 हितग्राहियों को आवास स्वीकृतियां भी प्रदाय की जायेगी। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में विदिशा जिले में प्राप्त 55 हजार 189 आवेदनों की स्वीकृतियां भी प्रदान की जायेगी। अभियान में ग्रामीण क्षेत्र के 46 हजार 571 और शहरी क्षेत्र के 8 हजार 618 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल