मप्र में कांग्रेस हड़बड़ाहट में... अपने कार्यक्रम की भी जानकारी नहीं
भोपाल । मध्यप्रदेश में कांग्रेस का कार्यालय किस तरह से हड़बड़ाहट में चल रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कांग्रेस को अपने कार्यक्रम की भी बराबर जानकारी नहीं है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा एक परिपत्र जारी कर पूरे प्रदेश के कांग्रेसियों को गलत जानकारी दे दी गई। यह तो सभी को मालूम है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 27 जनवरी को संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर की जन्मस्थली महू में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान का इस मौके पर समापन होगा। इसके साथ ही कांग्रेस की एक वर्ष तक चलने वाली संविधान बचाओ पदयात्रा का शुभारंभ होगा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महामंत्री एवं संगठन प्रभारी डॉ संजय कांबले द्वारा कल प्रदेशभर के कांग्रेस के सभी जिला और शहर अध्यक्ष तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रभारी और सहप्रभारी बनाए गए कांग्रेस नेताओं के नाम पर एक परिपत्र जारी किया गया है। इस परिपत्र में कहा गया है कि 27 जनवरी को महू में केंद्रीय नेतृत्व व देशभर के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में एक आमसभा का आयोजन किया गया है। इस आमसभा के साथ कांग्रेस का जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान शुरू होगा। जिस अभियान का समापन होना है, उसका प्रदेश कांग्रेस द्वारा शुभारंभ बताया जा रहा है। जिस अभियान का शुभारंभ होना है, उसकी कोई जानकारी इस परिपत्र में नहीं है। जिस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भाग लेने वाले हैं, उस कार्यक्रम के परिपत्र को जारी करने में इतनी लापरवाही बरती गई है कि इस परिपत्र में एक स्थान पर इस कार्यक्रम को 17 जनवरी का बता दिया गया है।
प्रभारी, सह प्रभारी लें बैठक
इस परिपत्र में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न शहरों में प्रभारी और सहप्रभारी बनाए गए नेताओं को यह निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने प्रभार के जिले में जाकर वहां पर ब्लॉक स्तर तक के नेताओं की बैठक लें। इन बैठक का एजेंडा केवल 27 जनवरी को होने वाला कार्यक्रम ही रहेगा। इसमें कहा गया है कि इस बैठक में सभी शहर, जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं को बुलाया जाए।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल