कोयला खदान अंतर्गत एक ट्रैलर में लगी-वाहन चालक बचा बाल-बाल
कोरबा, कोरबा जिले के मानिकपुर में संचालित खुले मुहाने की कोयला खदान में एक बड़ा हादसा हुआ। कोयले से लदे एक ट्रैलर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा हैं की घटना कोयला डंप करने के दौरान हुई जब ट्रैलर वाहन के केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। जैसे-तैसे वाहन चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी तरह जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।वाहन चालक पुनिराम ने बताया कि वह कोयला लोड करके मानिकपुर खदान के सीएचपी साइडिंग में खाली करने जाने वाला था। जैसे ही वह ट्रक स्टार्ट करने वाला था, अचानक वाहन में आग लग गई। आग की लपटें देखते ही चालक ने तत्काल कूदकर अपनी जान बचाई। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और चालक का बयान दर्ज किया। जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना एसईसीएल मानिकपुर खुले मुहाने की कोयला खदान के कांटा नंबर 3 की है, जहां पर खड़े कोयला से भरे ट्रैलर में आग लग गई। आग की लपटे इतनी भीषण थी कि पूरा केबिन जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
एविएशन सेक्टर में बड़ा झटका, स्पिरिट एयरलाइंस का ऑपरेशन बंद
महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित, मजबूत स्क्वॉड मैदान में
विश्वविद्यालय का नया कदम, मोदी विचारधारा और RSS इतिहास शामिल
लंदन में भारतीय प्रतिभा को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार