महाराष्ट्र को मिलेगा तीसरा उपमुख्यमंत्री, संजय राउत के बयान से सियासी हलचल
मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मचाते हुए शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है कि राज्य में जल्द ही तीसरा उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जाएगा। उनके अनुसार, यह नया डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना का कोई नेता होगा। संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र में अब दो नहीं, बल्कि तीन उपमुख्यमंत्री होंगे। नया डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना से चुना जाएगा। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में अटकलों का दौर शुरू हो गया है।
संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई के डर से नेता भाजपा के साथ खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा, यह सरकार दबाव और डर की राजनीति के जरिए चल रही है, लेकिन इसका सच जल्द सामने आएगा।
तीसरे डिप्टी सीएम को लेकर अटकलें तेज
महाराष्ट्र में फिलहाल एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद पर हैं। तीसरे उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति के दावे ने राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावनाओं को हवा दे दी है। शिवसेना के शिंदे गुट से किस नेता को यह पद मिलेगा, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुटों के बीच खींचतान जारी है। राउत के इस बयान को राजनीतिक दबाव और शिंदे गुट की स्थिति को लेकर भाजपा की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
संजय राउत के इस दावे ने महाराष्ट्र की राजनीतिक फिजा में हलचल मचा दी है। विपक्ष और सत्ताधारी गठबंधन के बीच बयानबाजी तेज होने की संभावना है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि राज्य सरकार और भाजपा इस दावे पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं।
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
सड़क पर नहीं दिखी कोई मदद, लोग देखते रह गए
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
टॉपर्स को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ेगी छत्तीसगढ़ की हिस्सेदारी
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़