इंदौर के फेमस डॉक्टर हुए ठगी का शिकार, ऑनलाइन डील में गवाए 29 लाख
इंदौर: इंदौर के पलासिया इलाके में एक मशहूर नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. 'केयर ग्लोबल इंडिया' नाम की कंपनी ने उनसे व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर आंखों के उपकरण देने का वादा किया और लाखों रुपये की ठगी कर ली. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पलासिया पुलिस के मुताबिक 'श्री गणेश नेत्रालय' के संचालक डॉ. महेश अग्रवाल ने अपने क्लीनिक के लिए नेत्र रोग उपकरण की जरूरत के चलते अपने परिचितों से संपर्क किया।
इसी दौरान गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित आदित्य सिटी निवासी राकेश कौल ने उनसे व्हाट्सएप पर संपर्क किया और खुद को 'केयर ग्लोबल इंडिया' कंपनी का संचालक बताया. उपकरणों को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद डॉक्टर ने कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में 5 लाख रुपये जमा करा दिए. इसके बाद उन्होंने 40 लाख रुपये का लोन लिया और उसमें से 19 लाख रुपये राकेश कौल की कंपनी में ट्रांसफर कर दिए. डील पूरी होने की उम्मीद में डॉ. अग्रवाल ने एक बार फिर 5 लाख रुपये का भुगतान कर दिया. इस तरह उन्होंने राकेश कौल को कुल 29 लाख रुपए दे दिए।
लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई उपकरण नहीं मिला। जब डॉक्टर ने राकेश कौल से संपर्क किया तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने ईमेल और पत्र भेजे, यहां तक कि कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब कोई समाधान नहीं निकला तो उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका
वृंदावन में विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे
'ऐसे नहीं चलेगा...' रीवा कलेक्टर ने वेंडर को सुनाई खरी-खरी, मामला हुआ वायरल
चिप की दुनिया में भारत का नया मिशन, चीन को चुनौती देने की रणनीति तैयार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट से निकले बड़े फैसले, अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, किसानों को राहत