केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से बदलाव
दिल्ली में जनवरी का ठंड के लिहाज से अच्छा नहीं गया। न्यूनतम तापमान के आधार पर भी यह आठ सालों की सबसे गर्म जनवरी रही है। इस साल औसत न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कोहरा रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद
पंजाब और हरियाणा में मध्यम वर्षा की उम्मीद है। केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। 1-4 फरवरी के बीच दो ताजा पश्चिमी विक्षोभों के इस क्षेत्र को प्रभावित करने की उम्मीद है, जिससे कई राज्यों में महत्वपूर्ण वर्षा होगी। उत्तराखंड में 1-4 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है।
इन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव के तहत, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 30 जनवरी से 5 फरवरी तक छिटपुट से मध्यम वर्षा और बर्फबारी का अनुभव होगा।
उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना
इस बीच, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक फरवरी से 4 फरवरी के बीच छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान और विदर्भ में 2 से 4 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 3 और 4 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में पूर्वी लहर के कारण नमी की स्थिति आने का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में 2 फरवरी तक गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। केरल, दक्षिण तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की उम्मीद है।
भारत में फरवरी के अधिक गर्म और शुष्क रहने की संभावना
जनवरी में गर्म और शुष्क मौसम के बाद फरवरी में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और सामान्य से कम वर्षा होने की आशंका है। फरवरी में दीर्घावधि औसत (1971-2020) 22.7 मिमी के 81 प्रतिशत से कम वर्षा होने की आशंका है।मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि पश्चिम-मध्य, प्रायद्वीपीय और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने की आशंका है।
उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में फरवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का पू्र्वानुमान है। इसी तरह पश्चिम-मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत