बजट के बाद शेयर बाजार में उथल-पुथल, निर्मला सीतारमण के भाषण से उछलने के बाद गिरावट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साल 2025-26 के बजट भाषण की शुरूआत करते ही सबसे पहले शेयर बाजार ने पहले तो उछलकर सलाम भेजा. फिर जल्दी ही सेंसेक्स और निफ्टी गोता लगाने लगे. बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स तो 136.44 अंक चढ़कर 77,637.01 अंक पर पहुंच गया था. एनएसई बेंचमार्क निफ्टी भी 20.2 अंक चढ़कर 23,528.60 अंक पर पहुंचा. बाद में सेंसेक्स 300 अंक गिरा और निफ्टी फिसलकर 23,450 के नीचे चला गया.
आईटीसी, महिंद्रा, अल्ट्राटेक दोपहर तक फायदे में रहे
बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार की उठापटक में आईटीसी होटल्स, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी दोपहर तक फायदे में रहे. टाइटन, कोटक महिन्द्रा बैंक, नेस्ले, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर दोपहर बाद तक लगातार पिछड़ रहे थे.
क्या बाजार को नहीं मिला बूस्टर डोज
बजट का शुरूआत में स्वागत करते हुए भी शेयर बाजार की ओर से दिखाई गई मायूसी आखिर क्या कहती है. बाजार की ओर से दिखाई गई इस मायूसी का राज आखिर क्या है. जानकारों का मानना है कि जितनी उम्मीद थी, उतनी पूरी नहीं हुई है. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार कहते हैं कि बाजार विकास को बढ़ावा देने वाले उपायों की तलाश करेगा, न कि पूंजीगत लाभ और कर में बदलाव जैसे राहतों पर खुश होगा. विकास और आय में सुधार के रुझान मध्यम से लंबी अवधि में बाजार की चाल को तय करेंगे.
शुरू में अडानी पावर चार फीसदी, अडानी ग्रीन तीन फीसदी चढ़े
बजट की शुरूआत के साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को मजबूती देने के सरकार के संकल्प को देखते हुए निवेशकों ने अडानी पावर के शेयरों का जोरदार स्वागत किया. इस कारण अडानी पावर के शेयर शुरू में चार फीसदी ऊपर चढ़ गए. अडानी ग्रीन के शेयरों को भी शुरूआत में खूब फायदा हुआ. शुरूआती दौर में ही अडानी ग्रीन के शेयर 3.52 फीसदी तक उछाल पर थे. इसी तरह अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर भी दोपहर तक 2.46 फीसदी अधिक पर कारोबार कर रहे थे.
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय