अखिलेश यादव का तंज, जो महाकुंभ का आयोजन नहीं कर सके, वे भारत को विकसित कैसे बनाएंगे?
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव महाकुंभ हादसे को लेकर योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं. अखिलेश ने एक बार फिर राज्य और केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. बजट के बाद सपा प्रमुख ने कहा है कि जो सरकार महाकुंभ का आयोजन नहीं करा पाई, वो विकसित भारत क्या बनाएगी. उसके बजट के सारे आंकड़े झूठे हैं. अखिलेश ने कहा कि हम बजट के आंकड़ों का क्या करेंगे? विकसित भारत यही है कि लोगों की जान चली जाए. फूल किन पर बरसाए जा रहे थे? जो सरकार महाकुंभ न करा पाई, मौत का आंकड़ा न दे पाई…उसके बजट के सारे आंकडे झूठे हैं. हमारे लिए मरने वालों के आंकड़े ज्यादा महत्वपूर्ण हैं. अखिलेश ने कहा कि कुंभ के लिए न जाने कितना बजट खर्च किया गया होगा.
बजट अपनी जगह है पर कुंभ महत्वपूर्ण है
अखिलेश ने कहा कि 40 करोड़ लोगों को बुलाने का लक्ष्य था. कह रहे थे कि डिजिटल महाकुंभ होगा. डिजिटल में सीसीटीवी लगे थे. क्या आपकी जानकारी में नहीं है. आपने आसमान में ड्रोन उड़ाने की बात कही थी. आपको जानकारी नहीं है? तो ये बजट अपनी जगह है कुंभ महत्वपूर्ण है, जहां पर लाशें बिछी हैं. सरकार को जागना चाहिए. कई हिंदुओं की जान गई है.
सरकार सिर्फ बुलाने में रही, इंतजाम में नहीं
सरकार केवल बुलाने में रही, इंतजाम में सरकार नहीं रही. पहली बार ऐसा हुआ है कि साधु संतों ने शाही स्नान करने से मना कर दिया. कुंभ में कितनों की जान गई है, उसकी लिस्ट नहीं दे रहे हैं. तमाम उन लोगों की जान गईं, जिनको निमंत्रण ना मिला हो. शंकराचार्य कह रहे हैं कि सीएम झूठा है. उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. सपा प्रमुख ने कुंभ को सेना के हवाले करना चाहिए था.
सपा सांसदों ने संसद में किया हंगामा
बजट से पहले महाकुंभ हादसे पर संसद में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया. अखिलेश यादव सहित समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों ने वॉक आउट किया और कहा कि महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों की लिस्ट जारी की जाए. इस दौरान सपा और विपक्षी दलों के सासंदों ने ‘मरने वालों की सूची दो’, ‘हिंदू विरोधी सरकार नहीं चलेगी’ के नारे भी लगाए.
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय