केजरीवाल ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, बीजेपी और पुलिस पर लगाए आरोप
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने दिल्ली पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर नई दिल्ली विधानसभा के आप कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की मांग की है।
केजरीवाल ने पत्र में लिखा कि आप कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की जाए। साथ ही आप कार्यकर्ताओं को टारगेट करने वाले दिल्ली पुलिस अधिकारियों को पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हिंसा और भय के आगे नहीं झुक सकता है। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने चाहिए। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र चुनाव पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाए। चुनाव आयोग को आप कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। ऐसी घटनाओं में शामिल पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए। हमलों के लिए जिम्मेदार बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाए।बता दें दिल्ली में 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होना और 8 फरवरी को परिणाम आएंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।
केजरीवाल ने दिया बचत का मॉडल
आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक मॉडल दिया है जिससे हर महीने 25000 रुपए की बचत होती है। मुफ्त बिजली, बेहतर शिक्षा, मुफ़्त स्वास्थ्य सेवा। केजरीवाल ने ऐसी कई गारंटी दी हैं और आने वाले दिनों में इससे हर महीने 10 हजार रुपए की अतिरिक्त बचत होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ज्यादा टैक्स लगाए हैं। लोगों के हाथ में पैसा नहीं है और इससे आर्थिक मंदी आई है।
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता