समांथा की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई डेटिंग की अफवाहें, 'सिटाडेल हनी बनी' के डायरेक्टर के साथ तस्वीर
Samantha: समांथा रुथ प्रभु लोगों के बीच एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं, इसकी वजह उनकी हालिया वायरल हो रही तस्वीर है. दरअसल, नागा चैतन्य से तलाक होने के बाद से अब पहली बार एक्ट्रेस के साथ किसी और के नाम की चर्चा की जा रही है. इसकी शुरुआत तब से शुरू की गई. जब एक्ट्रेस पिकलबॉल टूर्नामेंट देखने गई थी, जहां की तस्वीरें उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पर शेयर की है. इन तस्वीर में समांथा 'सिटाडेल हनी बनी' के डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ दिख रही हैं. जिसके बाद से दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं.
वर्ल्ड पिकलबॉल लीग में हाथ पकड़े नजर आए दोनों
समांथा वर्ल्ड पिकलबॉल लीग मैच में चेन्नई सुपर चैंप्स टीम की ओनर हैं, 1 फरवरी को जब एक्ट्रेस में देखने गईं., तो उन्होंने मैच के दौरान की तस्वीरें शेयर की. इनमें एक फोटो में समांथा और राज एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे थे. जिसके बाद से ही फैन्स दोनों के साथ होने की अटकलें लगाई जा रहे हैं. हालांकि, इस अफवाह पर दोनों में से ही किसी ने अपना रिएक्शन नहीं दिया है और न ही इसकी कोई पुष्टि की जा रही है.
तीन प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं दोनों
समांथा और राज की बात की जाए, तो दोनों ने अभी तक एक साथ दो प्रोजेक्ट पर काम किया है. जिसमें से एक 'सिटाडेल हनी बनी' और दूसरी 'द फैमिली मैन 2' है. इतना ही नहीं बल्कि दोनों अपकमिंग प्रोजेक्ट 'रक्त ब्रह्मांड' में भी एक साथ काम कर रहे हैं. अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने राज और डीके को लेकर कहा था कि उन्होंने ही मुझे अपने करियर में चैलेंज लेने के लिए इंस्पायर किया है. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लंबा सा कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा कि इस रोलरकोस्टर जर्नी में राज और हिमांक से अच्छे टीममेट की उम्मीद नहीं कर सकती थी.
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
विभागों का बंटवारा बदला, RBI ने प्रशासनिक ढांचा किया मजबूत
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ
‘सनातन विरोधियों पर वार’—राजा भैया का तीखा बयान
टिकट को लेकर खींचतान, शुभेंदु की इच्छा पर शाह का ब्रेक
निवेशकों में सतर्कता बढ़ी, कीमती धातुओं में स्थिरता बनी रही
4 तस्कर गिरफ्तार, 7 Turtle को बचाया गया