भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति, तीसरे मैच में वापसी की संभावना
Jasprit Bumrah: T20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड की टीमें वनडे सीरीज में आमने सामने होंगी। सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया वहां पहुंच चुकी है और अपनी तैयारियों को आखिरी रूप दे रही है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान BCCI ने पहले ही कर दिया था। स्क्वाड करीब करीब एक ही जैसे हैं, लेकिन फर्क बस इतना है कि जसप्रीत बुमराह पहले दो वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान चोटिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे। उनके चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर भी सस्पेंस था। हालांकि BCCI ने उन्हें उस टीम में तो जगह दी है। लेकिन उनकी चोट कितनी ठीक हुई है और वे कितने फिट हैं, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम के ऐलान के वक्त ही BCCI ने साफ कर दिया था कि जसप्रीत बुमराह पहला और दूसरा वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे। अगर उनकी फिटनेस 100% दी होती है तो वे तीसरे वनडे में खेलते हुए नजर आएंगे।
जसप्रीत बुमराह को लेकर रखना पड़ता है खास ख्याल
जसप्रीत बुमराह को लेकर वैसे भी BCCI और टीम मैनेजमेंट को फूंक फूंककर कदम रखना पड़ता है। वे टीम के एक मैच विनर प्लेयर हैं। माना जाता है कि उन्हें अब महत्वपूर्ण सीरीज और ICC टूर्नामेंट में ही टीम में रखा जाएगा, बाकी वे आराम करेंगे। जसप्रीत बुमराह के ना होने से टीम इंडिया का पेस अटैक अचानक से कमजोर नजर आने लगता है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा, तो जसप्रीत बुमराह तीसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करेंगे और इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में अपना जलवा बिखरते हुए नजर आएंगे।
वनडे में 150 विकेट के लिए केवल एक की जरूरत
जसप्रीत बुमराह के अब तक के वनडे करियर की बात की जाए तो, वे 89 मैच खेलकर 149 विकेट ले चुके हैं। यानी उन्हें डेढ़ सौ का आंकड़ा छूने के लिए यहां से केवल एक ही विकेट और चाहिए। अगर इंग्लैंड के खिलाफ वे खेले तो चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही वे इस खास मुकाम को छू लेंगे। बुमराह ने अब तक 2 बार वनडे की एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया है। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया कैसा खेल दिखाएगी, ये काफी हद तक बुमराह की फिटनेस और फार्म पर भी निर्भर करेगा।
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
20 वर्षीय बेगम के साथ शादी बनी सुर्खियों का कारण
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन
शांति से जश्न मनाने की अपील, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई