सोनू निगम ने फर्जी एक्स अकाउंट पर प्रतिक्रिया देते हुए शेयर किया पोस्ट, जताई सुरक्षा चिंता
गायक सोनू निगम ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में प्रस्तुति दी। यह प्रस्तुति उस समय की है, जब गायक को पीठ में गंभीर ऐंठन की शिकायत थी। मूल पोस्ट को भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा साझा किया गया था। तस्वीर में सोनू निगम ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ नजर आए थे। वहीं, अब उस तस्वीर को एक्स अकाउंट पर साझा किया गया, जिसे देख ऐसा लगा कि वह सोनू निगम का आधिकारिक एक्स अकाउंट है, लेकिन गायक ने अब खुद इसका सच बताया है।
क्या है पूरा मामला
सोनू निगम ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर बताया कि वह एक्स पर नहीं हैं और उनके नाम से बनाया गया अकाउंट फेक है, जिसके जरिए उनके बारे में जानकारियां साझा की जा रही हैं। ऐसे में उस पोस्ट के जरिए के बीच भ्रम पैदा किया जा रहा है। दरअसल, उस एक्स अकाउंट से सोनू निगम की द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात वाली तस्वीर साझा की गई थी, जिसके साथ कैप्शन में लिखा था, 'जय जगन्नाथ। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महोदया हमारे राष्ट्र की गौरव हैं।
अब इस पर सोनू निगम ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। गायक ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बारे में बात की। उन्होंने इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट साझा किया और लिखा, 'मैं ट्विटर या एक्स पर नहीं हूं। क्या आप सोच सकते हैं कि इस 'सोनू निगम सिंह' की एक भी विवादित पोस्ट मुझे या मेरे परिवार की जान को खतरे में डाल सकती है? क्या आप सोच सकते हैं कि यह आदमी किस हद तक मेरे नाम और विश्वसनीयता के साथ खेल रहा है? हमारी कोई गलती नहीं है। और प्रेस, प्रशासन, सरकार, कानून, जो इस बारे में जानते हैं, सब चुप हैं। कुछ होने का इंतजार कर रहे हैं और फिर संवेदना व्यक्त करेंगे।'
अपने बयान के साथ, सोनू ने फर्जी पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया और सवाल किया, 'क्या यह भ्रामक नहीं है? लोग यह क्यों नहीं मानेंगे कि यह असली मैं हूं?' हालांकि, इस अकाउंट पर यूजर ने कहीं भी यह दावा नहीं किया है कि वह गायक सोनू निगम है। यूजर नेम में भी 'सोनू निगम सिंह' लिखा है। बायो में बताया गया है कि वह बिहार का रहने वाले हैं और एक क्रिमिनल लॉयर हैं, लेकिन उनके द्वारा किए जाने वाले पोस्ट को लोग गायक सोनू निगम की पोस्ट समझ कर साझा कर रहे हैं।
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
20 वर्षीय बेगम के साथ शादी बनी सुर्खियों का कारण
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन
शांति से जश्न मनाने की अपील, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई