इंदौर: दवा कारोबारी को पड़ा दिल का दौरा, परिजनों ने आंखें और त्वचा दान कर पेश की मानवता की मिसाल
इंदौर: इंदौर में उस समय दुखद घटना सामने आई जब 45 वर्षीय दवा व्यापारी अमित चेलावत की बैडमिंटन खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह अभय प्रशाल में हुई, जब वह रोजाना की तरह खेल रहा था। खेल के दो राउंड पूरे हो चुके थे कि अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ और वह एक तरफ जाकर बैठ गया। साथियों ने तुरंत उसकी हालत भांप ली और सीपीआर देकर उसे बचाने की कोशिश की, जिससे वह कुछ देर के लिए होश में आ गया। इस दौरान उसे तुरंत सोरबिट्रेट टेबलेट देने की कोशिश की गई, लेकिन उसने लेने से मना कर दिया।
धार्मिक आस्था के चलते नहीं ली दवा
अमित चेलावत जैन धर्म के अनुयायी थे और नवकारशी परंपरा का पालन करते थे, जिसके अनुसार सुबह 8 बजे से पहले कुछ भी नहीं खाया जाता। धार्मिक आस्था के चलते उसने दवा लेने से मना कर दिया और साथियों ने जब उसे जबरदस्ती दवा देने की कोशिश की तो उसने दो बार मुंह से दवा थूक दी। इसी बीच उसे दूसरा दिल का दौरा पड़ा, जिससे वह बेहोश हो गया। उनके साथियों ने उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमित चेलावत की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी अचामी अमेरिका में 5 साल के इंटीग्रेटेड कोर्स के अंतिम वर्ष में पढ़ रही है, जबकि उनकी छोटी बेटी मान्या 11वीं की छात्रा है। अमित न केवल दवा व्यवसाय से जुड़े थे, बल्कि स्टॉक ब्रोकिंग भी करते थे और उनका ऑफिस रैफल टावर में था।
बड़े भाई राहुल द्रविड़ के मित्र
उनके बड़े भाई अतुल चेलावत 'मनोहर केमिस्ट' नाम से मेडिकल स्टोर चलाते हैं। परिवार से जुड़ा एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि उनके भाई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के मित्र हैं। अमित के पिता की पांच साल पहले कोरोना महामारी के दौरान मौत हो गई थी। अमित की मौत के बाद उनके परिवार ने उनकी आंखें और त्वचा दान कर मानवता की मिसाल कायम की। इस घटना से इंदौर में शोक की लहर है और यह हादसा एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि हार्ट अटैक किसी भी उम्र में हो सकता है और इसका तुरंत इलाज कितना जरूरी है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार