उन्नाव में श्रद्धालुओं की गाड़ी और बस के बीच टक्कर, दुखद हादसे में मौतें
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ कानपुर हाइवे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिया भिजवाया । यह सभी लोग मध्यप्रदेश के रहने वाले है और काशी अयोध्या से दर्शन कर वापस लौट रहे थे तभी इनका वाहन सड़क किनारे खड़ी खराब बस से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । घटना अजगैन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
खराब बस में टकराई श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 6 बजे के आसपास लखनऊ कानपुर हाइवे पर स्थित अन्नत भोग ढाबा के पास महोबा डिपो की खराब बस सड़क किनारे खड़ी थी तभी एक फोर्स ट्रेवलर गाड़ी ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में पिता पुत्री की हुई मौत
इस घटना में सुरेश तिवारी और उनकी बेटी की मौत हो गई और पत्नी राधा गंभीर रूप से घायल हो गई साथ ही गाड़ी में बैठे सभी अन्य लोग भी घायल हो गए थे । जिसमें दो गंभीर रूप से घायल थे जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और गम्भीर रूप से घायल दो लोगों को रेफर किया गया है ।
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को सड़क से हटवाया गया
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ी करवाया गया, जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ।
ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि एक ढाबे के पास महोबा डिपो की एक रोडवेज बस खराब खड़ी थी और पीछे से आ रही एक ट्रेवलर गाड़ी पीछे से भीड़ गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस घटना में पिता पुत्री की मौत हो गई है और शेष सभी लोग घायल हो गए जिनको इलाज के लिए भेजा गया है।
ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा