अर्जुन कपूर की नई फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' को लेकर बढ़ा क्रेज, ट्रेलर के बाद ओटीटी रिलीज डेट भी आई सामने
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' सिनेमाघरों में जल्द दस्तक देने वाली है। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता के साथ दो पॉपुलर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रही हैं। फिल्म की शूटिंग साल 2022 में शुरू हुई थी और अब यह बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है।
फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन कपूर भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के प्यार के बीच उलझे दिख रहे हैं। ट्रेलर शुरुआत में तीनों कलाकारों पर किए तंज से होती है। इसमें सबसे पहले भूमि का चेहरा दिखाया जाता है और कहा जाता है कि ये कमर्शियल मूवीज में बस पत्नी का रोल ही निभा पाई है। फिर रकुल प्रीत सिंह की तस्वीर दिखाते हुए कहा जाता है कि ये बस सेक्सी होने के अलावा और कुछ नहीं है।
फिर फाइनली अर्जुन कपूर पर कमेंट किया जाता है। इस दौरान आवाज सुनाई पड़ती है कि इन दोनों के बीच फंसा हुआ है ये लड़का। लगता है लड़के ने मेहनत की है। ट्रेलर पर दर्शकों की तरफ मिली जुली राय आई है। आइए ये भी जान लेते हैं ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज की जाएगी।
कब और कहां स्ट्रीम होगी मेरे हस्बैंड की बीवी?
मेरे हसबैंड की बीवी एक रोम-कॉम ड्रामा है, जो 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मेरे हस्बैंड की बीवी' के OTT राइट्स डिज्नी+ हॉटस्टार ने खरीद लिए हैं। इसके अलावा मूवी में मशहूर कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने अजुर्न के दोस्त का किरदार निभाया है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान मुदस्सर अजीज ने संभाली है, जिन्हें 'पति पत्नी और वो', 'हैप्पी भाग जाएगी' और 'खेल खेल में' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वाशु भगनानी और जैकी भगनानी इस फिल्म के निर्माता हैं।
पहले भी साथ काम कर चुके हैं अर्जुन और भूमि
ये पहली बार नहीं जब अर्जुन और भूमि सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हो। इस फिल्म से पहले अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की जोड़ी फिल्म द लेडी किलर में नजर आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और फ्लॉप हो गई थी।
अब देखना है ये जोड़ी नई फिल्म में क्या नया कमाल कर के दिखाती है। फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के अलावा डिनो मोरिया, हर्ष गुजराल, शक्ति कपूर जैसे अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।
ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा