इंदौर में पुलिस अफसर की पिटाई का वीडियो वायरल, पटवारी बोले- 'बेखौफ गुंडे मारपीट का वीडियो बनाने लगे'
इंदौर: इंदौर में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस घटना का जिक्र करते हुए मोहन सरकार पर निशाना साधा है. पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. इंदौर, जहां के प्रभारी मंत्री मोहन यादव हैं, वहां गुंडे न सिर्फ पुलिस अफसरों की खुलेआम पिटाई कर रहे हैं, बल्कि इसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर रहे हैं।
जब इंदौर जैसे शहर में पुलिस अफसरों का ये हाल है, तो आम जनता कितनी सुरक्षित होगी? क्या यही है डबल इंजन सरकार की कानून व्यवस्था का मॉडल? पटवारी ने आगे कहा कि भोपाल से इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का किराया 910 रुपये है, थोड़ा समय निकालिए. भले ही कानून व्यवस्था ठीक न हो, लेकिन वीडियो जरूर ठीक रहेगा. बता दें कि इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर ने तीन युवकों को शराब पीने से रोका था। तो युवकों ने सब इंस्पेक्टर को थप्पड़ मार दिया।
उसका वायरलेस सेट छीन लिया गया और इस दौरान सब इंस्पेक्टर का एक वीडियो भी वायरल कर दिया गया, जिसमें उसे फर्जी पुलिसकर्मी बताया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला भी दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी विकास और रवि को गिरफ्तार कर लिया है।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत