सावधान! गलती से भी न कुतरें नाखून, नहीं तो कुंडली पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव, व्यापार भी हो जाएगा बंद
कई लोगों को कुछ आदतें होती हैं, जैसे कुछ लोग बैठे-बैठे पैर हिलाते रहते हैं, तो कुछ लोग नाक में उंगली डालते रहते हैं. इसी तरह, कई लोग जब खाली होते हैं या परेशान होते हैं, तो नाखून चबाने लगते हैं. कुछ लोग नाखूनों को आपस में रगड़ते भी हैं. ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाखून चबाना या रगड़ना अशुभ माना जाता है. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, नाखून चबाने की आदत से कुंडली में ग्रह दोष भी लग सकता है. आइए, देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि नाखून चबाने से क्यों अशुभ प्रभाव पड़ता है और कौन सा ग्रह दोष लग सकता है.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?
कहा कि अक्सर लोग नाखून चबाते हैं या आपस में रगड़ते हैं. इसका असर स्वास्थ्य पर तो पड़ता ही है, साथ ही जीवन पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. बार-बार नाखून चबाने से कुंडली में शनि दोष लग सकता है. जब कुंडली में शनि दोष हो जाता है, तो व्यक्ति नाखून चबाने लगता है. नाखून चबाने से ग्रह अशांत हो जाते हैं.
नाखून चबाने से क्या प्रभाव पड़ता है?
जब व्यक्ति नाखून चबाता है या आपस में रगड़ता है, तो उसकी कुंडली में शनि दोष लग जाता है, यानी शनि की कुदृष्टि पड़ जाती है. इसके साथ ही सूर्य दोष भी लग सकता है. इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक होता है. जातक के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, व्यापार में मंदी आ सकती है, नौकरी में नुकसान हो सकता है, और व्यक्ति के मान-सम्मान में भी ठेस पहुंच सकती है. घर में पारिवारिक कलह भी हो सकता है. इसलिए भूलकर भी नाखून चबाना या रगड़ना नहीं चाहिए.
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
CM मोहन यादव ने किसानों पर खोला खजाना, ₹3300 करोड़ ट्रांसफर; खंडवा के विकास को मिली रफ्तार
दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता