विक्रांत मैसी ने शेयर की न्यूबॉर्न बेबी की फोटो, फैंस बोले- बिल्कुल पापा जैसा!
बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने पहली बार अपने बेटे की तस्वीरें किसी बड़े प्लेटफॉर्म पर दिखाई हैं। ये फोटो उनके बेटे के पहले जन्मदिन की है। विक्रांत के साथ तस्वीर में उनकी पत्नी शीतल भी नजर आ रही हैं।
बेटे के लिए कही ये बात
8 फरवरी 2025 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी वाइफ शीतल के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इसके बाद आज 9 फरवरी को उन्होंने अपने बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। कैप्शन में लिखा, 'हैलो कहिए! हमारे अद्भुत वरदान को।'
ऐसे मनाया बेटे का जन्मदिन
तस्वीरों में विक्रांत अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक पार्टी होस्ट की, जिसकी झलक उन्होंने अब सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। विक्रांत ने पिछले साल 7 फरवरी को अपने बेटे का स्वागत किया था।
इन फिल्मों के कारण चर्चा में हैं विक्रांत
विक्रांत मैसी अपनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के कारण चर्चा में हैं। विक्रांत ने साल 2013 में पहली बार फिल्म लुटेरा से बॉलीवुड में अपने कदम रखे थे। इसके बाद 'छपाक', 'हसीन दिलरुबा', '12वीं फेल' और 'सेक्टर 36' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगे विक्रांत
ओटीटी सीरीज में भी विक्रांत को देखा जा चुका है। अब आगामी सीरीज के लिए राजकुमार हिरानी काफी उत्साहित हैं। बात करें विक्रांत के वर्कफ्रंट की तो वे 'आंखों की गुस्ताखियां' में नजर आएंगे। यह एक खूबसूरत लव स्टोरी है। इसमें वे शनाया कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। विक्रांत मैसी बॉलीवुड से अपने ब्रेक को लेकर काफी चर्चा में रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये घोषणा की थी। जिसके बाद वे फिर अपनी फिल्म की शूटिंग को पूरा करने पहुंचे थे। इसके कारण उन्हें कुछ आलोचना का सामना करना पड़ा था।
चलना है हेल्दी रहना, जानें उम्र के हिसाब से कितनी दूरी तय करें
हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा, नई सरकार गठन तक संभालेंगे जिम्मेदारी
Peshawar से हटेगा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, सुरक्षा कारणों की चर्चा तेज
‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च, हेल्थ डेटा और सेवाओं को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म
पंजाब धमाकों पर घमासान, भगवंत मान ने BJP पर लगाए आरोप, पलटवार तेज
सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ट्रांसफार्मर के पास से हटाया गया कब्जा
भारत-वियतनाम रिश्तों को नई मजबूती, हैदराबाद हाउस में हुई बड़ी बैठक
BJP पर राहुल का तीखा हमला, कहा- वोट चोरी से जीते सांसद
जंगल में खौफनाक हमला, जंगली सुअरों ने 8 लोगों को किया जख्मी
सुबह की सही शुरुआत से फिटनेस पाएं, सद्गुरु के टिप्स करें फॉलो