1.30 करोड़ श्रद्धालुओं की पवित्र डुबकी, माघ पूर्णिमा पर सीएम योगी ने दी बधाई
Mahakumbh 2025: माघ पूर्णिमा के पर्व पर त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। प्रशासन के अनुसार, आज सुबह 10 बजे तक 1.30 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके थे। अनुमान है कि दिनभर में यह संख्या बढ़कर 2.5 करोड़ तक पहुंच सकती है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी त्रिवेणी संगम में माघ पूर्णिमा स्नान की व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं और पुण्य स्नान के इस अवसर पर सभी को सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की।
श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी ने अपने संदेश में कहा, “माघ पूर्णिमा के इस पावन स्नान पर्व पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई! महाकुंभ-2025 के अवसर पर प्रयागराज में आए सभी संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन करता हूं। भगवान श्री हरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि हो।” उन्होंने माँ गंगा, यमुना और सरस्वती से सभी के मनोरथ पूर्ण होने की कामना की।
प्रयागराज प्रशासन ने किए खास इंतजाम
प्रयागराज के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि माघ पूर्णिमा के स्नान के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में संगम पहुंच रहे हैं। प्रशासन की तैयारी पूरी तरह से व्यवस्थित है। पार्किंग, यातायात डायवर्जन जैसी सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु नियमों का पालन कर रहे हैं और प्रशासन इस आयोजन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय से जानकारी दी गई कि वे महाकुंभ-2025 के आयोजन के तहत माघ पूर्णिमा के इस पावन स्नान पर्व की व्यवस्थाओं का निरीक्षण सुबह चार बजे से वॉर रूम से कर रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार त्रिवेणी संगम पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
भारी भीड़ के बीच ट्रैफिक और पार्किंग की चुनौती
आपको बता दें कि शहर के अंदर प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। एक तरफ कई गाड़ियां रास्तों पर घंटों से खड़ी हैं तो वहीं लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। एमपी से आए सूरज ने बताया कि वो लगभग दस किलोमीटर पैदल चलकर संगम क्षेत्र में आए हैं। नेपाल से आए भानु ने बताया कि वो रास्ता भटक गए थे जिसके कारण उनको लंबी दूरी तय करनी पड़ी।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान