रूस-यूक्रेन युद्ध विराम की उम्मीदों को झटका, कीव पर मिसाइल हमले से मचा हड़कंप
डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में वापसी के बाद यूक्रेन-रूस युद्ध विराम की पहल में तेजी आई ही थी कि आज फिर रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल हमला कर दिया है. जिससे एक बार फिर युद्ध विराम वार्ता पर असर पड़ सकता है. यूक्रेनी अधिकारियों ने जानकारी दी कि रूस की ओर से कीव पर सुबह-सुबह किए गए मिसाइल हमले में कम से कम एक नागरिक की मौत हो गई और तीन घायल हैं, इसके अलावा शहर में कई जगह आग लगने की भी खबरें हैं.
राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक ने टेलीग्राम ऐप पर एक पोस्ट में कहा, “रूस ने कीव और कीव क्षेत्र पर मिसाइल हमला किया है, व्लादिमीर युद्ध को इसी तरह खत्म करना चाहते हैं.” रूस द्वारा यूक्रेन पर करीब तीन साल पहले शुरू किए गए युद्ध को खत्म करने के लिए नए सिरे से शांति वार्ता की संभावनाएं तब बढ़ गई हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे कीव और पुतिन के संपर्क में हैं. लेकिन रूस की ताजा कार्रवाई से इन कोशिशों को धक्का लग सकता है. जेलेंस्की ने मंगलवार को यह भी कहा था कि कीव जल्द ही अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा.
हमले में कितना नुकसान?
कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम पर कहा कि हमले कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक 9 साल का बच्चा भी शामिल है. मेयर मे बताया कि कीव के कम से कम चार जिलों में आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया है. सैन्य प्रशासन ने कहा कि कई आवासीय और गैर-आवासीय इमारतों में आग लगी है और एयर रेड सायरन सुनाई दिए हैं.
एक दिन पहले ही जेलेंस्की ने की थी शांति वार्ता की बात
इस हमले से एक दिन पहले मंगलवार को जेलेंस्की ने इंटरव्यू देते हुए कहा था कि वह समझौते के लिए कब्जा किए हुए रूसी क्षेत्रों के बदले यूक्रेनी जमीन वापस लेगा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें किसी भी शांति समझौते के लंबे टिकी होने के लिए अमेरिका की गारंटी चाहिए.
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान