पान मसाला व्यापारी के घर पर आयकर विभाग ने मारा छापा, संपत्ति सील
बरेली: पान मसाला कारोबारी भाइयों के आवास और गोदाम पर छापामारी के 24 घंटे बाद आयकर टीम बृहस्पतिवार को वापस चली गई। टीम सुबह करीब 10 बजे टीम बीडीए कॉलोनी निवासी रामसेवक के आवास पहुंची। सुबह भी परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं मिला। सर्च के लिए कोई गवाह न मिलने पर टीम ने घर का एक गेट पर सील और दूसरे गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस के अनुसार सील तभी खुलेगी, जब आयकर टीम मौके पर मौजूद होगी। उल्लंघन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। बताते हैं कि क्षेत्रीय थाना प्रभारी को भी सील न टूटे, इसकी निगरानी करने के लिए कहा गया है। उन्हें भी संबंधित नोटिस की कॉपी दी है।
दूसरी ओर, पान मसाला डीलर अमित भारद्वाज के घर पर देर रात तक आयकर की टीम डटी रही। छानबीन के दौरान कारोबार संबंधी दस्तावेज जांच के लिए जब्त किए जाने की सूचना है। वहीं अमित अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं। टीम के लौटने की सूचना पर व्यापारिक संगठन अमित का हाल जानने अस्पताल पहुंचने लगे तो कुछ बीडीए कॉलोनी की तरफ पहुंचे। जहां सील लगी देख लौट गए। राजेंद्रनगर निवासी अमित भारद्वाज और बीडीए कॉलोनी निवासी उनके बड़े भाई रामसेवक पान मसाला के डीलर हैं। बुधवार को सुबह सात बजे आयकर टीमें अमित के आवास और गोदाम पर पहुंचीं। परिजनों और कर्मचारियों के फोन जब्त कर टीम ने छानबीन शुरू की। सुबह आठ बजे एक टीम रामसेवक के आवास और गोदाम पर पहुंची। वहां ताला लगा था। पता चला कि तड़के ही परिवार महाकुंभ में स्नान करने गया है।
आयकर की टीम ने के आवास और गोदाम का ताला तोड़कर छानबीन शुरू की तो अमित की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर 12 बजे तक इसकी सूचना शहर में फैली तो व्यापारियों में खलबली मच गई। पल-पल की जानकारी के लिए लोगों के फोन घनघनाने लगे, कर चोरी की सूचना पर आयकर टीमों ने पान मसाला कारोबारी भाइयों के आवास और गोदाम पर छापा मारा था। टीम ने खरीद-बिक्री और ट्रेडिंग आदि से जुड़े दस्तावेज खंगाले। रात में दोनों भाइयों के घरों पर पुलिस का पहरा भी रहा। बृहस्पतिवार सुबह तक रामसेवक से टीम का संपर्क नहीं हुआ। इस पर टीम ने घर सील कर नोटिस चस्पा कर दिया।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार