होली से एक माह पहले इस शहर में निभाई जाती है यह खास गांव शाही ‘होली का डंडा रोपित’ परंपरा
राजस्थान के ऐसे कई शहर और गांव है जहां आज भी पुरानी परंपराओं को निभाया जा रहा है. उसी के तहत पाली शहर की बात करें तो एक परंपरा है, गांव शाही होली का डंडा रोपने की. होली के ठीक एक महीने पहले इस परंपरा को निभाया जाता है. उसी के तहत पाली शहर के सूरजपोल चौराहे के निकट विधि विधान के साथ पूजा कर गांव शाही होली का डंडा रोपने की परंपरा को इस बार भी निभाया गया. अब इस दौरान लोगों ने चंग की थाप पर फाग गीत गाए. अब अगले एक महीने तक फाग गीत टोलियां यहां चंग की थाप पर गाती नजर आएगी और अगले एक महीने तक मांगलिक कार्यक्रम नहीं होंगे. बता दें कि इस बार 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा.
इससे पहले सभी आई माता वडेर से चंग बजाते हुए टोली के रूप में गांव चौधरी नारायण चौधरी के नेतृत्व में सूरजपोल चौराहे पर पहुंचे. जहां पिछले करीब 50 साल से गांव शाही होली का डंडा रोपित किया जाता है. वहां युवा टीम द्वारा लाई गई होली का पूजन कर विधि-विधान से उसे रोपा किया गया. खुशी में एक-दूजे का गुड़ खिलाकर शुभकामना दी गई.
होली के एक माह पहले रोपा जाता है होली का डंडा
होली से एक माह पहले होली का डांडा रोपा जाता है. परम्परा के अनुसार, होली का आगाज डांडा रोपण से होता है. आज भी यह परंपरा कई जगह निभाई जाती है. जिस स्थान पर होलिका दहन होता है वहां एक बड़ा सा डंडा लगाया जाता है. यह डंडा भक्त प्रहलाद का प्रतीक होता है. होली का दहन से ठीक पहले इसे सुरक्षित निकाल लिया जाता है.
फाल्गुनी लोक गीतो का महत्व
इस पूरी परंपरा के तहत बात करें तो डांडा रोपण के साथ ही शहर और गांवों में फाल्गुन और होली लोक गीतों की बयार शुरू हो जाएगी. रात तक पाली शहर की गली-मोहल्लों में चंग की थाप के साथ होली के गीतों की धमाल रहेगी. फाल्गुन के महीने में मंदिरों में भी फागोत्सवों की धूम रहेगी. भक्तों द्वारा मंदिरों में भगवान को गुलाल व फूलो से होली खेली जाएगी.
डंडा, भक्त प्रहलाद का है प्रतीक
पाली के रहने वाले नारायण चौधरी ने की मानें तो होली से एक माह पहले होली का डांडा रोपा जाता है. परम्परा के अनुसार, होली का आगाज डांडा रोपण से होता है. आज भी यह परंपरा पाली में निभाई जाती है. जिस स्थान पर होलिका दहन होता है वहां एक बड़ा सा डंडा लगाया जाता है. यह डंडा, भक्त प्रहलाद का प्रतीक होता है. होली का दहन से ठीक पहले इसे सुरक्षित निकाल लिया जाता है.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार