27 महीने से अधर में लटका स्कूल निर्माण, छात्रावास बना अस्थायी क्लासरूम
जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ में जशपुरनगर के नजदीक ग्राम डोड़काचौरा में संचालित जवाहर लाल नेहरू आदर्श विद्यालय का भवन बीते 27 महीनों से चुनावी चक्कर में फंसा हुआ है। भवन के अभाव में छात्रावास में स्कूल का संचालन किया जा रहा है। अधिग्रहण अक्टूबर 2023 में विधानसभा चुनाव के लिए किया गया था।
परिणाम घोषित होने के बाद पत्थलगांव से कांग्रेस के प्रत्याशी रामपुकार सिंह ने परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस कारण चुनाव में इस्तेमाल की गई ईवीएम को यहां बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।
दो साल से छात्रों को नहीं मिल पा रही छात्रों को लैब
इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद भी ऐसी ही स्थिति पैदा हुई थी। चुनाव के दो साल बाद स्कूल प्रबंधन को भवन वापस मिला था। इस वजह से दो साल से विज्ञान संकाय के छात्रों को लैब की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
पुस्तकालय भी बंद है। लैब के कीमती सामान और पुस्तकों को नुकसान होने की भी आशंका है। 15 फरवरी से सीबीएसई की वार्षिक परीक्षा शुरू हो रही हैं। संस्था के 200 छात्रों को सौ बिस्तर वाले एक ही छात्रावास में रखा गया है।
शैक्षणिक भवनों का अधिग्रहण किए जाने से अध्ययन प्रभावित होता है। विद्यालय क स्थिति उचित नहीं है। मतगणना और ईवीएम स्ट्रांग रूम के लिए अलग व्यवस्था करनी चाहिए। निर्वाचन आयोग को पहल करनी चाहिए।
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स