पुलवामा हमले के शहीदों को पीएम मोदी और अमित शाह की श्रद्धांजलि, बोले- आतंक का खात्मा होगा
आज ही के दिन यानी 14 फरवरी को छह साल पहले पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ था। हमले में बड़ी मात्रा में जवान शहीद हुए थे। आज पुलवामा हमले की छठी वर्षगांठ पर शहीदों को याद करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
इसी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। शाह ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के साथ अभियान चलाकर उन्हें पूरी तरह से नष्ट करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
पीएम मोदी ने कहा,
मैं पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आने वाली पीढ़ी कभी भी इन शहीद जवानों का देश के प्रति बलिदान और साहस को नहीं भूलेगी।
अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,
मैं पूरे राष्ट्र की ओर से 2019 में आज के दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आतंकवाद पूरी मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और पूरा विश्व इसके खिलाफ एकजुट है।
शाह ने आगे कहा कि चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के साथ अभियान चलाकर उन्हें पूरी तरह से नष्ट करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
2019 में हुआ था पुलवामा हमला
बता दें कि पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाया, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। इसके कुछ दिनों बाद, भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के अंदर बालाकोट में आतंकी शिविरों को निशाना बनाकर बमबारी की।
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा