ट्रेन में अधिकारी का रूप धारण कर सफर कर रहा था शख्स, TTE ने सही पहचान पूछी और पुलिस को किया सूचित"
असम जा रही नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस में रौब दिखाकर यात्रा कर रहे फर्जी अधिकारी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपित से उत्तर प्रदेश सचिवालय का फर्जी पहचान पत्र मिला है। इसे दिखाकर वह ट्रेनों में मुफ्त यात्रा करता था।सोनभद्र जिले के थाना राबर्ट्सगंज क्षेत्र के गांव मुसही चरखा टोला का गुरुवार को नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में बिना टिकट यात्रा कर रहा था। पेंट्रीकार के वेंडर को खुद को रेलवे का अधिकारी बताया। वेंडर उसकी आवभगत करने लगा। ट्रेन में चेकिंग कर रहे टीटीई को वेंडर ने उसके बारे में जानकारी दी।दादरी निकलने पर टीटीई ने पेंट्रीकार में पहुंचकर आरोपित से जानकारी मांगी। सही जानकारी न देने पर सख्ती से पूछताछ की तो उसने खुद को उत्तर प्रदेश सचिवालय का अधिकारी बताया। इसके बाद सीआईटी ने रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर जीआरपी ने उतार लिया।
सख्ती से पूछताछ में उगला सच
जीआरपी के इंस्पेक्टर ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपित ने सच उगल दिया। आरोपित से सचिवालय का फर्जी पहचान पत्र मिला है। वह फर्जी पहचान पत्र दिखाकर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करता है। उसे जेल भेज दिया गया है।
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा