गाजियाबाद में हिंडन पर 4 लेन पुल का निर्माण, यातायात में कमी होगी"
गाजियाबाद: गाजियाबाद में सिद्धार्थ विहार और प्रताप विहार को इंदिरापुरम और वसुंधरा से लिंक किए जाने के लिए हिंडन नदी पर चार लेन का पुल बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सेतु निगम की तरफ से सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। अब इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है।सेतु निगम के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने बताया कि सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट के फाइनल होने के बाद ही इसे शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हमें बैराज के पास हिंडन नदी पर एक पुल बनाने का प्रस्ताव शासन से आया था। उसी के क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। इससे सिद्धार्थ विहार टाउनशिप और प्रताप विहार को इंदिरापुरम और वसुंधरा तक सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। हालांकि, परियोजना अब भी शुरुआती चरण में है। यह स्थान हिंडन बैराज के डाउनस्ट्रीम में होगा। यह 4 लेन का पुल होगा, जो 300 मीटर लंबा होगा।
लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
अभी इस एरिया के लोग यहां बने एक लोहे का पुल से गुजरते हैं। इसकी वजह से यहां पर अक्सर जाम लगा रहा है। कई बार बड़े वाहनों के आ जाने की वजह से भी दिक्कत होती है। इसकी वजह से वहां पर हाइट बैरियर भी लगाया गया है। स्थानीय निवासी का कहना है कि इस पुल के बन जाने के बाद लोगों को दिल्ली तक आवागमन बहुत सरल हो जाएगा। सिद्धार्थ विहार और प्रताप विहार, जो गाजियाबाद के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में से कुछ हैं। इसे हिंडन नदी के दूसरी ओर जाने की आवश्यकता होती है, जिसके लिए उन्हें अभी जीटी रोड या डीएमई/एनएच-9 की ओर जाना पड़ता है। इससे मौजूदा पुलों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। जबकि इंदिरापुरम और वसुंधरा हिंडन नदी के ठीक दूसरी तरफ हैं। एक अतिरिक्त पुल से समस्या हमेशा के लिए हल हो जाएगी। इसलिए हम लंबे समय से एक नए पुल की मांग कर रहे हैं।
उपचुनाव में उठा था यह मामला
इस बार के विधानसभा क्षेत्र सदर के उपचुनाव में विधायक संजीव शर्मा के सामने यह मामला उठा था। इस पर उन्होंने वहां के निवासियों से यहां पर पुल बनवाने का वादा किया था। इसी वादे के क्रम में वह पिछले दिनों विभाग के मंत्री से मिले थे। उन्हें यहां पर चार लेन का पुल बनवाने का प्रस्ताव भी दिया था। इसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है।
मेरठ तिराहे से डीएमई तक हैं चार पुल
अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में मेरठ तिराहे से लेकर डीएमई तक हिंडन नदी पर चार पुल बने हुए हैं। हिंडन पुल में 2017 में क्रैक आ जाने की वजह से इसे दोबारा से तोड़कर बनाया गया है। जबकि इसके बगल में ही 2015 में वसुंधरा को जोड़ने के लिए एक पुल बना था। डीएमई और एनएच-9 पर एक पुल बना हुआ है। जबकि हिंडन बैराज के पास सिंगल लेन लोहे का पुल है। यहीं पर अब नए पुल के बनाए जाने की बात चल रही है, जिसका सर्वे किया जा रहा है।
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा