वायु प्रदूषण न केवल बच्चों बल्कि बुजुर्गों के लिए भी खतरनाक:अली फजल
मुंबई। देश की उद्वोगिक नगरी में बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या को लेकर बॉलीवुड अभिनेता अली फजल ने चिंता जताई है। फजल ने इसे न केवल बच्चों बल्कि बुजुर्गों के लिए भी खतरनाक बताया है। उनका मानना है कि जब तक सरकार प्रदूषण पर सख्त कानून या नियम नहीं बनाती तब तक ये समस्या खत्म होने वाली नहीं है। फजल ने कहा कि हवा को शुद्ध किया जा सकता है। अभिनेता फजल सोशल मीडिया पर मनोरंजक के साथ ही विचार से भरे पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं। वायु प्रदूषण की समस्या पर उन्होंने चिंता जताते हुए इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर अभिनेता-गायक वीर दास की एक पोस्ट को री-पोस्ट किया, जिसमें लिखा था-जब तक कुछ सख्त कदम नहीं उठाए जाते, हमें हर सरकार की विरासत में वह प्रदूषण ही मिलेगा, जिसमें वे हमें रहने देंगे और शायद यही वह समय होगा जब हमें एहसास होगा कि इसका लंबे समय से प्रभाव नई पीढ़ी के साथ बुजुर्गों पर भी पड़ता है।
फजल ने कहा कि आज यह प्रदूषण भी भले ही ज्यादा खतरनाक न लग रहा हो लेकिन आज से दस साल बाद इसका असर खराब पड़ने वाला है। इसलिए इस पर सरकार को सख्त कानून बनाने की जरूरत है। सरकार को कुछ कठोर नीतिगत फैसले लेने की जरूरत है। बिना कहे ही यह स्पष्ट है कि ये फैसले भले ही हमें सुविधा नहीं दे पाएंगे और इस सख्ती से हमें दिक्कतें भी होंगी। हम शिकायत करेंगे और रोएंगे। हम तब भी रोए थे, जब हमें नए हवाई अड्डे और नए पुल मिले थे, लेकिन अंत में हम सबको समझ आएगा कि हमारे लिए ये कितना जरूरी था।
मैं बस इतना कह रहा हूं कि सुबह के 7.30 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 है। इस समय बच्चे स्कूल जा रहे हैं और बुजुर्ग सैर कर रहे हैं। हवा सबके लिए खतरनाक है। फजल ने कहा कि हवा राजनीतिक नहीं है, हवा आपके आय की परवाह नहीं करती है, हवा धार्मिक नहीं है, हवा देशभक्त नहीं, हवा वोट नहीं देती है। अगर कोई एक चीज ठीक करने लायक है, तो वह हवा है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स