इजरायल PM नेतन्याहू ने अमेरिकी मंत्री रुबियो से की बैठक, बंधकों की मुक्ति का आश्वासन
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को एक बार फिर हमास को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर हमास ने सभी बंधकों को रिहा नहीं किया, तो वे गाजा में 'नरक के द्वार खोल देंगे'। यरूशलम में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात के बाद उन्होंने ये बयान दिया है।
उन्होंने शनिवार को और तीन बंधकों क रिहाई की मदद के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन हमारे साथ पूर्ण सहयोग के साथ काम कर रहा है।
हम हमास की सैन्य ताकत को मिटा देंगे: नेतन्याहू
उन्होंने आगे कहा कि गाजा को लेकर इजरायल-अमेरिका की साझा रणनीति है, जिसे हम जनता के साथ शेयर नहीं कर सकते। हम यह नहीं बता सकते कि नरक के द्वार कब खोले जाएंगे, लेकिन अगर हमारे सभी बंधकों को रिहा नहीं किया गया, तो वे निश्चित रूप से खोले जाएंगे।” उन्होंने यह भी वादा किया कि वह हमास की सैन्य ताकत और गाजा में उसके “संभावित शासन” को मिटा देंगे।
रविवार को दक्षिणी गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमले में तीन फलस्तीनी पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। हमास ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया है। इजरायली सेना ने कहा कि हमले में कई हथियारबंद लोगों को निशाना बनाया गया था, जो पास में तैनात इजरायली बलों की ओर बढ़ रहे थे।
बता दें कि हमास का कहना है कि इजरायल युद्धविराम समझौता का उल्लंघन कर रहा है। वहीं, इजरायल के सभी बंधकों को एक साथ छोड़ना भी युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन है।
हमास ने बंधकों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया: ट्रंप
इससे पहले अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हमास को चेतावनी दे चुके हैं। ट्रंप ने पिछले हफ्ते रिहा किए गए बंधकों के बारे में बात की और बताया कि गाजा में कैद में रहने के बाद वे कैसे कमजोर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हमास ने बंधकों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया है।
पिछले महीने हुए युद्ध विराम समझौते के अनुसार हमास, इजरायल के 33 बंधकों को रिहा करेगा और इसके बदले इजरायल की ओर से कई फलस्तीनी कैदियों और बंधकों को रिहा किया जाएगा।
बंगाल जीत के बाद और सशक्त हुआ ‘ब्रांड मोदी’, राज्यसभा में भी बढ़ी ताकत
‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर नई बहस, सियासी हलकों में हलचल
शहद के गुण जानकर रह जाएंगे हैरान, आयुर्वेद में बताया गया अमृत
तवी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट से बदलेगी जम्मू की तस्वीर, पर्यटन को नई रफ्तार
साइबर ठगी का नया जाल, डिजिटल अरेस्ट में फंसा परिवार, पत्नी की हालत गंभीर
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
राजा शिवाजी ने खोया दम, कलेक्शन में आई बड़ी गिरावट
सोशल मीडिया पर छाए Vijay, सेलेब्स ने जमकर लुटाया प्यार
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं