'नादानियां' फिल्म के गाने में इब्राहिम का जलवा, फैंस कर रहे सराहना
जब ये ऐलान किया गया कि सैफ अली खाने के बेटे और सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, तो फैंस हैरान हो गए। काफी इंतजार के बाद इब्राहिम अली खान की फिल्म 'नादानियां' का पहला गाना 'इश्क में' रिलीज हुआ। गाने में अभिनेत्री खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। गाना देखने के बाद फैंस 'नादानियां' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है लेकिन इब्राहिम ने फिल्म का दूसरा गाना साझा किया है। ये गाना काफी इमोशनल है। इसमें ब्रेकअप की कहानी दिखाई गई है।
वीडियो में क्या है?
इब्राहिम अली खान ने 'नादानियां' का जो दूसरा गाना शेयर किया है वह 'गलतफमियां' है। गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। गाने को तुषार जोशी और मधुबंती बागची ने आवाज दी है। यह गाना इस तरह से शुरु होता है कि इब्राहिम अली खान खुशी से अलग होते हैं। दोनों की आंखों में आंसू हैं क्योंकि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों ने गाने में बेहतरीन अदाकारी की है।
फैंस ने जमकर की तारीफ
इस वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं। वह इब्राहिम की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'आपकी एक्टिंग बहुत अच्छी है।' एक दूसरे फैन ने लिखा है कि 'पहली बार अच्छा महसूस हो रहा है। एक नया इंसान अच्छी एक्टिंग कर रहा है।' एक यूजर ने लिखा है कि 'सारा आपने सही कहा था कि असल हीरो तो अब आया है।' कई फैंस ने इब्राहिम को लेकर सैफ अली खान की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है कि 'सैफ अली खान का बेटा बिलकुल सैफ की तरह लग रहा है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि 'सैफ भाई वापस आ गए।'
इसी महीने होगी रिलीज
आपको बता दें कि 'नादानियां' को शौना गौतम ने डायरेक्ट किया है। ये करण जौहर की 'धर्माटिक एंटरटेनमेंट' के बैनर तले रिलीज हो रही है। इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म इसी महीने नेटफिलिक्स पर रिलीज हो सकती है।
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए
शराब के नशे में चालक का हाई वोल्टेज ड्रामा, कोरबा में मचा हड़कंप
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिकी हमले से 5 ईरानी मारे गए—दावा