दहेज प्रताड़ना से तंग तीसरी पत्नी कोर्ट पहुंची, घरेलु हिंसा का मामला दर्ज; 4 शादियां कर चूका है आरोपी पति
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दहेज प्रताड़ना का एक अनोखा मामला उजागर हुआ है। एक पति ने चार शादियां की हुई थीं और उसने अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस प्रताड़ना से परेशान होकर तीसरी पत्नी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। न्यायालय ने पति जमील को आदेश दिया है कि वह असमा को हर महीने भरण-पोषण और किराए के साथ 3 लाख रुपए मुआवजा प्रदान करे।
घरेलू हिंसा का मामला दर्ज
असमा ने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना के सिलसिले में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। यह असमा की दूसरी शादी थी, और पहले पति से तलाक के बाद उसकी एक बेटी भी है। दूसरे पति जमील के साथ विवाह के बाद असमा की जिंदगी में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि समस्याएं और बढ़ गईं। उसे जमील के साथ-साथ उसके परिवार से भी घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा। जमील की तीन अन्य पत्नियां थीं, और इस हिंसा में सास-ससुर और जमील की चौथी पत्नी भी शामिल थीं। असमा ने इस स्थिति से परेशान होकर अपने पिता को अपनी दास्तान सुनाई, जिसके बाद उसके पिता ससुराल पहुंचे और असमा को वापस ले जाने के लिए कहा गया।
अदालत ने जमील को अपराधी ठहराया
असमा ने महिला थाने में घरेलू हिंसा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सुनवाई के दौरान असमा ने अदालत को बताया कि जमील ने उससे विवाह करने से पहले दो अन्य शादियां की थीं। सभी सबूतों और गवाहियों के आधार पर अदालत ने जमील को दोषी करार दिया। अदालत ने जमील को आदेश दिया कि वह असमा को प्रति माह 4000 रुपये भरण-पोषण, 3000 रुपये किराए के लिए और प्रताड़ना के लिए 3 लाख रुपये का मुआवजा अदा करे।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम