केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 साल तक रोज एक पौधा लगाने का किया संकल्प
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पौधारोपण करते हुए 4 वर्ष का समय बीत गया. उन्होंने साल 2021 में पौधारोपण की शुरुआत की थी. वे रोज एक पौधा लगाते हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री अक्सर सोशल मीडिया पर पौधारोपण की तस्वीर भी वायरल करते हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 19 फरवरी 2021 को उन्होंने संकल्प लिया था कि रोज एक पौधा जरूर लगाएंगे. आज भी उनका अभियान जारी है. उन्होंने कहा कि 4 सालों से लगातार में इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं. यह अभियान महा अभियान बनता जा रहा है. जहां भी वह कार्यक्रम के दौरान पहुंचते हैं वहां लोग पौधारोपण की तैयारी पहले ही कर रखते हैं. इस प्रकार प्रतिदिन एक से ज्यादा पौधा लगाने का क्रम जारी है. उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे अपने जीवन को सार्थक बनाते हुए जब भी मौका मिले पौधारोपण जरूर करें ताकि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित और शुद्ध वातावरण मिल सके.
जन्मदिन और शादी की वर्षगांठ पर जरूर लगाए पेड़
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह कहा कि यदि रोज पेड़ लगाना संभव नहीं हो तो अपने जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर जरूर एक पेड़ लगाए, ताकि पर्यावरण को शुद्ध रखा जा सके. उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से मिट्टी का कटाव रुकता है, वहीं पानी का संरक्षण भी होता है. इसके अलावा पेड़ लगाने की और भी कई फायदे है.
एक पेड़ मां के नाम अभियान
केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भी एक पेड़ मां के नाम अभियान चला कर इस महा अभियान को पवित्रता से जोड़ दिया है. लोगों द्वारा अपने पूर्वजों की याद में भी पौधे लगाए जा रहे हैं.
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम