हरियाणा के राज्यपाल दत्तात्रेय का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर किया स्वागत
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और प्रतीक चिन्ह के रूप में राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिवादन किया। राज्यपाल दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल दत्तात्रेय को प्रदेश में जारी विकास गतिविधियों और जनकल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित इन्वेस्टर समिट और 24 एवं 25 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संबंध में भी अवगत कराया।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम