धनुष और सोनम कपूर की 'रांझणा' की वापसी, फिर सिनेमाघरों में दिखेगी प्रेम कहानी
सिनेमाघरों पर अब री-रिलीज का ट्रेंड शुरू हो गया है. इस समय 9 साल पहले आई सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म को लोग खूब प्यार दे रहे हैं. एक तरफ जहां सनम तेरी कसम शानदार कलेक्शन कर रही है वहीं दूसरी तरफ अब एक और लव स्टोरी रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म जब आई थी तब भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और अब दोबारा धमाल मचाने को तैयार है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम रांझणा है. रांझणा में जोया और कुंदन की लव स्टोरी ने सभी का दिल जीत लिया था. अब रांझणा सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है.
सोनम कपूर और धनुष की रांझणा 2013 में सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी. ये फिल्म उस साल की हिट फिल्मों में से एक थी. अब ये फिल्म इसी महीने दोबारा रिलीज होने जा रही है.
कब रिलीज होगी रांझणा
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फिल्म के दोबारा रिलीज होने की जानकारी फैंस को दी है. रांझणा 28 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. रांझणा की री-रिलीज के बारे में जानकर फैंस बहुत खुश हो गए हैं. रांझणा धनुष और सोनम दोनों के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है.
फैंस हुए खुश
फैंस कमेंट करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- ओमाईगॉड, ये अब तक की होने वाली सबसे बेहतरीन चीज है. एक ने लिखा- ये तबाही मचाएगी. एक फैन ने लिखा- कुंदन इज बैक.
बता दें रांझणा को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में धनुष और सोनम के साथ अभय देओल, स्वरा भास्कर और जीशान आयूब अहम किरदार निभाते नजर आए थे. एक बार फिर कुंदन और जोया की लव स्टोरी देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़वानी में सभी यात्री सुरक्षित