मेरठ में पुलिस से मुठभेड़ में बिश्नोई गैंग का अपराधी जितेंद्र मारा गया, एक लाख का इनाम था
मेरठ: नोएडा यूनिट और मेरठ पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाश जीतू उर्फ जितेंद्र को एनकाउंटर में मार गिराया. मारा गया बदमाश जितेंद्र पर एक लाख का इनाम घोषित था. आजीवन कारावास की सजा पा चुका जितेंद्र पैरोल पर छूटने के बाद भाग गया था. गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था. जानकरी के मुताबिक मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में रात करीब दो बजे यह मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने से जितेंद्र घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मारा गया बदमाश असौंदा सिवान, जिला झज्जर, हरियाणा का रहने वाला था. उसके ऊपर आठ मुकदमे दर्ज थे.
बता दें कि 2016 में हुए दोहरे हत्याकांड में जीतू को आजीवन कारावास की सजा हुई थी. 2023 में पैरोल पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया था. तभी से पुलिस को जीतू की तलाश थी. गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया था. जीतेन्द्र जेल में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आ गया और फरारी के बाद गैंग के सदस्यों के साथ काम करने लगा. उपचार के दौरान घायल अभियुक्त जीतू उर्फ जितेंद्र की मृत्यु हो गई.
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित