अनन्या पांडे ने बताया अपना ड्रीम रोल, करीना-दीपिका की इन फिल्मों से हैं इंस्पायर्ड
अनन्या पांडे ने अपनी कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। हाल ही में अनन्या ने खुलासा किया कि वह करीना कपूर खान के किरदार पू और गीत को निभाना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा कि वह करीना द्वारा निभाए गए किरदारों में से कुछ भी नहीं कर पाएंगी। अनन्या ने ये जवानी है दीवानी में दीपिका पादुकोण की भूमिका का भी नाम लिया।
हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में अनन्या की फिल्म कॉल मी बे के डायरेक्टर कॉलिन डी'कुन्हा ने जब उनसे पूछा कि वह कौन से किरदार निभाना चाहेंगी। जवाब में अनन्या ने करीना कपूर खान की फिल्म कभी खुशी कभी गम की पू और जब वी मेट की गीत का नाम लिया, जो उनके दिल के सबसे करीब हैं।
अनन्या ने कहा, "मैं शायद करीना द्वारा किए गए काम का 0.1 प्रतिशत भी नहीं दे पाऊंगी, लेकिन वे बहुत मजेदार होंगे।" अनन्या ने आगे कहा की वह चमेली में करीना की भूमिका, लक बाय चांस में कोंकणा सेन शर्मा और ये जवानी है दीवानी में दीपिका पादुकोण के किरदार को निभाने की चाहत रखती हैं।
इसी इंटरव्यू के दौरान अनन्या पांडे की फिल्म गहराइयां के निर्देशक शकुन बत्रा ने उनसे उनके ड्रीम रोल के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि वह बायोपिक करना पसंद करेंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें द क्राउन और स्पेंसर में प्रिंसेस डायना के किरदार देखने में मजा आया। अनन्या ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं कभी ऐसा कर पाऊंगी, लेकिन मुझे मधुबाला, मीना कुमारी और वहीदा रहमान जैसी 50 और 60 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों का किरदार निभाना की इच्छा है।"
काम की बात करें तो अनन्या पांडे कथित तौर पर केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में अनन्या के अलावा अक्षय कुमार और आर माधवन भी नजर आएं।
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत