भदभदा पुल पर बाइक खड़ी की और तालाब में छलांग लगाकर दे दी जान
भोपाल। कमला नगर थाना इलाके में भदभदा पुल पर बाइक से पहुंचे युवक ने वहॉ अपनी बाइक खड़ी की और थोड़ी देर बाद तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है की युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अुनसार हर्षवर्धन नगर में रहने वाला 44 वर्षीय अनुराग मिश्रा पुत्र सुरेशचंद्र मिश्रा बीत काफी समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। हालांकि उसका उपचार चल रहा था, लेकिन अधिक फायदा न होने से वह तनाव में रहता था। बीती दोपहर वह अपनी बाइक लेकर घर से निकलकर भदभदा पुल पर जा पहुंचा। वहां बाइक खड़ी करने के थोड़ी देर बाद उसने पुल से नीचे तालाब में छलांग लगा दी। हादसे की सूचना मिलने पर फौरन ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरो की मदद से पानी में उसकी संर्चिग कराई। बाद में गोताखोरो ने उसके शव को पानी से बाहर निकाला। शुरुआती जॉच के बाद मामला कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। जॉच टीम का कहना है कि मृतक के पास से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जॉच में परिवार वालो ने उसकी बीमारी को लेकर डिप्रेशन में रहने की बात बताई है। आगे पुलिस पजिरनों के डिटेल बयान दर्ज करेगी जिसके बाद ही सही कारण साफ हो सकेगा।
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव