पल भर में गम में बदल गईं खुशियां, पिकनिक मनाने गए परिवार के साथ गए थे सोन नदी के खितौली घाट
शहडोल : जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दो लोगों की डूबने से मौत हो गई. यहां सोन नदी पर पिकनिक मनाने आए परिवार के दो लोग खितौली घाट में डूब गई. दोनों के शव नदी से बाहर निकालने के लिए एसडीईआरएफ की टीमें मशक्कत करती रहीं, जिसमें देर रात युवती के शव को बरामद कर लिया गया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक दूसरे व्यक्ति की तलाश नहीं हो पाई है.
अचानक गहरे पानी में समाए दो लोग
दरअसल, नरसरहा ग्रीन सिटी के पास रहने वाला गुप्ता परिवार पिकनिक मनाने के लिए सोन नदी के खेतौली घाट पर पहुंचा था. परिवार के कुल 8 लोग यहां हंसी-खुशी पिकनिक मना रहे थे. इस दौरान खाना बनाने के बाद कई लोग पानी में उतर गए और मस्ती कर रहे थे. तभी नदी में नहाते समय सागर गुप्ता और उनकी साली ईशा अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन वे नहीं बच सके.
SDERF टीम मौके पर पहुंची, तलाश जारी
घटना के तुरंत बाद ही परिजनों ने डायल 100 पर कॉल किया और पुलिस को घटना की सूचना दी. जानकारी मिलते ही सोहागपुर पुलिस और एसडीईआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं. देर रात तक चले रेस्क्यू में ईशा नाम की युवती का शव बरामद कर लिया गया है लेकिन अभी भी सागर गुप्ता का कुछ भी पता नहीं चला है.
सुबह फिर होगी सागर की तलाश
सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने कहा, '' रेस्क्यू का कार्य काफी देर रात तक चला, जिसमें लड़की के शव को बरामद कर लिया गया है. पानी गहरा है और काफी रात भी हो चुकी है, जिसके चलते रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है. ऐसे में सागर की तलाश कल सुबह से फिर से शुरू की जाएगी.'' पुलिस के मुताबिक मृतक सागर गुप्ता महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं, और शहडोल में उनकी ससुराल है. वे परिवार के साथ यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे.
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव