मानसिक चिकित्सालय में स्टाफ नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ मानसिक चिकित्सालय में डॉक्टरों और स्टाफ की भर्ती में हो रही देरी पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। मुख्य सचिव को जवाब देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अस्पताल में सिर्फ दो वार्ड बॉय की मौजूदगी पर भी चिंता जताई है। मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल 2025 को होगी।
नियुक्ति को लेकर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाए- कोर्ट
कोर्ट ने कहा कि 22 अगस्त 2024 से अब तक चार सुनवाई हो चुकी हैं। लेकिन मानसिक चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की नियुक्ति को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। राज्य सरकार ने पहले जानकारी दी थी कि अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाकर 200 की जाएगी। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। लेकिन अब तक भर्ती प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी पेश नहीं की गई है।
हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा
राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता कार्यालय के विधि अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर है। लेकिन हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करनी होगी। अब कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव को इस मामले में हलफनामे के जरिए जवाब देने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल 2025 को होगी।
साइबर फ्रॉड का हैरान करने वाला मामला, खाते से उड़ गए पैसे
भोपाल मंडल में टिकटिंग व्यवस्था और सुदृढ़, डिजिटल सिस्टम पर जोर
794 वैकेंसी के साथ रोजगार मेला, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी
ग्रीन टी कब पीना ज्यादा फायदेमंद है? जानिए सही तरीका
पत्नी के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, ससुराल पक्ष पर केस दर्ज
तीस्ता मुद्दे पर चीन की सक्रियता, क्षेत्रीय राजनीति में बदलाव के संकेत
फर्जीवाड़े का बड़ा मामला, ‘प्राची’ के नाम पर 101 सिम एक्टिव
चुनावी हार के बावजूद इस्तीफा नहीं, ममता बनर्जी के फैसले पर सियासी बहस तेज
सड़क हादसे में घायल MBBS छात्र ने 3 दिन बाद दम तोड़ा
सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान गई, इलाके में मचा हड़कंप