मौसम विभाग की चेतावनी: रीवा, सीधी सहित कई जिलों में आंधी, 24 से नए सिस्टम का असर
मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जहां पिछले कई दिनों से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई और ओले भी गिरे। वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दो साइक्लोनिक सिस्टम का असर शनिवार को कम हो जाएगा। इससे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। वहीं, रीवा, सीधी, मऊगंज और अनूपपुर में 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
24 मार्च से एक्टिव होगा नया सिस्टम
सीनियर मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मौजूदा सिस्टम का असर 22 मार्च तक रहेगा। 24 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। यह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे मध्यप्रदेश में भी मौसम बदलेगा। अगले 24 घंटे में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 2 से 3 डिग्री तक पारा बढ़ जाएगा। शनिवार को मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश होने का अलर्ट नहीं है।
इन जिलों में मौसम का दिखा असर
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। मौसम विभाग के अनुसार, डिंडौरी, दमोह, मंडला, अनूपपुर के अमरकंटक, शहडोल, पन्ना और मैहर में आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि होने की खबर है। वहीं, सागर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, दक्षिण मंडला, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, उत्तर शहडोल, दक्षिण सतना, दक्षिण रीवा, मऊगंज, जबलपुर और कटनी जिलों में मौसम बदला रहा।
40 डिग्री पार जाएगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के आखिरी दिनों में प्रदेश में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है।
कमजोर आंखों के लिए रामबाण उपाय, ये चूर्ण करेगा कमाल
ईरान वार्ता के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, ‘Project Freedom’ ऑपरेशन पर लगाई रोक
“ब्लास्ट तो होते रहते हैं” — फारूक अब्दुल्ला के बयान से मचा बवाल
भारत ने चीन का प्रस्ताव किया खारिज, बातचीत में जमकर हुई तल्खी
कोरबा में मौसम का तांडव, तीन घरों पर गिरे विशाल पेड़, परिवार सुरक्षित
सरेराह हत्या से दहशत, ग्वालियर में मामूली बात पर निकली राइफल
चलना है हेल्दी रहना, जानें उम्र के हिसाब से कितनी दूरी तय करें
हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा, नई सरकार गठन तक संभालेंगे जिम्मेदारी
Peshawar से हटेगा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, सुरक्षा कारणों की चर्चा तेज
‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च, हेल्थ डेटा और सेवाओं को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म