ग्वालियर कोर्ट में छेड़छाड़ और मारपीट के मामले के दौरान पीड़िता ने किया दुष्कर्म की घटना का खुलासा
ग्वालियर : कोर्ट में छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में बयान दे रही नाबालिग ने अचानक दुष्कर्म की घटना का खुलासा किया है. पुलिस ने जब नाबालिग को कोर्ट में पेश किया था तब वह हाल ही में हुई छेड़खानी के मामले में बयान देने पहुंची थी. लेकिन बयान देते-देते लड़की ने अपनी साथ 1 साल पहले हुई दुष्कर्म की वारदात का कोर्ट में खुलासा कर दिया, जिसके बाद छेड़खानी करने वाले युवक पर अब दुष्कर्म का मामला भी दर्ज हो गया है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 11वीं में पढ़ने वाली 16 साल की एक नाबलािग ने परिवार के साथ जनकगंज थाने में मामला दर्ज कराया था. उसने बताया कि उसे भूपेंद्र उर्फ अंकित नामक युवक काफी समय से परेशान कर रहा है. 19 मार्च को कोचिंग से लौटते वक्त आरोपी ने उसे धमकाते हुए स्कूटर पर बिठाया और एकांत में ले जाकर बातचीत नहीं करने पर थप्पड़ मारे और फिर छोड़छाड़ की. नाबालिग इसी मामले में कोर्ट में बयान दे रही थी कि तभी उसने दुष्कर्म का खुलासा कर दिया.
जबरन दोस्ती की, फिर किया दुष्कर्म
नाबालिग ने कोर्ट को बताया कि आरोपी उसे पिछले दो सालों से परेशान कर रहा है. वहीं एक साल पहले उसने धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म भी किया था. दुष्कर्म का खुलासा होने के बाद पुलिस ने अब आरोपी पर पॉक्सो एक्ट वे छेड़छाड़ के साथ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.
बदनामी के डर के छिपा रखी थी ये बात
नाबालिग ने कोर्ट को बताया कि पिछले 2 सालों से आरोपी उसके पीछे पड़ा था और किसी तरह से उससे दोस्ती कर ली. दोनों के बीच दोस्ती का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया लेकिन लड़की ने बदनामी के डर से यह बात छुपाए रखी. जब अंकित उसे बार-बार प्रताड़ित करने लगा और सार्वजनिक स्थान पर बुरी तरह परेशान करने लगा तब लड़की ने एक साल पहले हुई दुष्कर्म की वारदात के बारे में कोर्ट को बताया. कोर्ट ने इस मामले में आरोपी को सीधे जेल भेज दिया है, मामले में सुनवाई जारी है.
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट