फिल्मों जैसी लव स्टोरी’, एक साल पहले भागी लड़की अब इस हालत में मिली, कहानी में नया मोड़
तारीख थी 3 फरवरी 2024 की. उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके से 16 साल की लड़की लापता हो गई थी. बाद में पता चला था कि वो अपने पड़ोसी के साथ ही भागी है, जो कि 19 साल का है. दोनों के बीच अफेयर था. अब पुलिस ने लड़की को आगरा से बरामद किया है. वो भी पूरे एक साल बाद. पुलिस ने लड़की को परिजनों के हवाले कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया- 16 वर्षीय लड़की नरेला इलाके से लापता हो गई थी. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने 20,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था. पुलिस ने जांच में पाया कि लड़की का पड़ोसी कभी उसका सहपाठी था, उसे अपने साथ भागने के लिए राजी कर लिया.
छापेमारे के बाद किया बरामद
लड़की को लगा कि उनकी प्रेम कहानी किसी फिल्म की तरह रोमांचक होगी. जांच के दौरान साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसमें सामने आया कि लड़की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर जम्मू-कश्मीर चली गई थी. वहां से वह मुंबई और फिर आगरा पहुंची. 21 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि लड़की आगरा में ताजमहल के पास रह रही है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे बरामद कर लिया.
लड़की ने बताई कहानी?
लड़की ने बताया कि उसने अपने पड़ोसी के साथ भागने का फैसला किया था, लेकिन मुंबई पहुंचने के बाद उसकी उम्मीदें टूट गईं. इसके बाद वह आगरा चली गई और वहां छोटे-मोटे काम करके अपना गुजारा करने लगी. हालांकि, पुलिस ने उस युवक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, जिसके साथ लड़की भागी थी. फिलहाल, मामले की जांच जारी है.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार